सूर्य देव की पूजा से मिलता तेजवान होने का आशीर्वाद
सूर्य देव की पूजा से मिलता तेजवान होने का आशीर्वाद सूर्य ग्रह को कुंडली का प्रधान ग्रह माना जाता है। सूर्य को दिन का राजा कहा गया है। जिसकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है, उसे नौकरी, बिजनेस, राजनीति में सफलता मिलती हैं। जिनका सूर्य कमजोर होता है या सूर्य ग्रह का दोष होता है, उनको सफलता नहीं मिलती है, वह अनेक रोगों से घिर जाता है। नित्य नियमपूर्वक सूर्य देव की पूजा से व्यक्ति को तेजवान होने का आशीर्वाद मिलता है। सूर्य देव की पूजा-आराधना में सुबह-सुबह सूर्य देव को अघ्र्य देना चाहिए। अघ्र्य देते समय ऊँ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए देना चाहिए, साथ ही अघ्र्य वाले जल में चावल या लाल पुष्प अवश्य डालना चाहिए। सूर्य देव की पूजा-आराधना के साथ ही रविवार के दिन इनके निमित्त व्रत रखने से भी सूर्य देव की कृपा प्राप्ति होने वाली रहती है। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देव माना गया है। प्रत्यक्ष देव की पूजा-अर्चना श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के साथ की जाए तो अवश्य ही शुभ और शीघ्र फलदायी होती है। सूर्य देव की पूजा-आराधना और व्रत करने से व्यक्ति रोगों से भी दूरी बनाने वाला रहता है। ऐसे में नित्य सूर्य देव की आराधना विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होने वाली रहती है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप भी नौकरी, बिजनेस में सफलता प्राप्त कर सकते हैंो वैसे भी रविवार का दिन सूर्य की आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। सूर्य देव की आराधना सुख-समृद्धि के साथ ही साथ ही आरोग्यता देने वाली मानी गई है। सूर्य को मजबूत करने के उपाय- 1. जिन लोगों को अपना सूर्य ग्रह मजबूत करना है, उनको कम से कम 12 रविवार का व्रत रखना चाहिए। आप रविवार का व्रत पूरे एक साल या 30 रविवार तक भी रख सकते हैं. इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और सफलता मिलती है। 2. सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन स्नान के बाद लाल कपड़ा पहनें और ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप 3, 5 या 12 माला से करने से अवश्य लाभ होगा।

Comments
Post a Comment