तुलसी के उपायों से मिलते हैं शुभ फल || Vaibhav Vyas


 
तुलसी के उपायों से मिलते हैं शुभ फल

तुलसी के उपायों से मिलते हैं शुभ फल वैसे तो प्रतिदिन तुलसी पूजा का विधान है लेकिन वैशाख माह में तुलसी पूजन का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि वैशाख माह को भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना गया है और भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय है। ऐसे में आप वैशाख माह में तुलसी के कुछ आसान उपाय कर लेते हैं तो भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा के पात्र बन सकते हैं। भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास माना गया है यह महीना। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस माह का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में यदि आप विष्णु के प्रिय माह वैशाख में विष्णु प्रिया यानी तुलसी जी के कुछ खास उपाय करते हैं, तो इससे जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।  तुलसी जी में मां लक्ष्मी जी का वास माना गया है। ऐसे में वैशाख माह में रोजाना तुलसी पूजन से घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और जल अर्पित करें। इसी के साथ वैशाख माह में तुलसी जी के साथ-साथ पीपल के पेड़ की आराधना करना भी शुभ माना गया है। सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पांच पत्ते लें और इसके बाद पांच बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा लगाएं। परिक्रमा लगाते हुए ही मन ही मन अपनी मनोकामना दोहराते रहें। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। साथ ही यदि आप किसी संकट से घिरे हुए हैं, तो वह भी दूर होता है। सुबह निवृत होने के पश्चात पूजा करते समय भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। भगवान शालिग्राम की पूजा में तुलसी को चढ़ाना चाहिए। तुलसी के पौधे के समक्ष सुबह-शाम धूप-दीप करने के अलावा तुलसी के पत्ते लेते समय पहले तुलसी जी से प्रार्थना करने के पश्चात तुलसी के पत्ते को तोडऩा चाहिए, फिर ही भगवान को अर्पित करना चाहिए।

Comments