होली पर बन रहे शुभ संयोग देंगे शुभता
होली पर बन रहे शुभ संयोग देंगे शुभता फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा दो दिन होने से हो होलिका दहन के एक दिन बाद होली का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च गुरुवार को तथा स्नान-दान की पूर्णिमा 14 मार्च शुक्रवार को होगी। फाल्गुन की पूर्णिमा गुरुवार की सुबह 10.11 बजे से आरंभ हो रही है और भद्रा भी उसी समय से आरंभ हो रहा है। भद्रा गुरुवार की रात 10.47 बजे तक रहेगा। 14 मार्च शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि दोपहर 11.22 बजे तक ही है। रंगोत्सव का पर्व होली उदय व्यापिनी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में मनेगा। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 15 मार्च शनिवार को होली का पर्व मनेगा। होली के दिन सुबह 7.46 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र इसके बाद हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा इस बार होली पर कई शुभ संयोग और ग्रह नक्षत्र की खास स्थिति बन रही है, जिससे होली पर पूजा का दोगुना लाभ मिलेगा। ऐसे में शुभ संयोगों की शुभता का लाभ उठाते हुए इस होली को कामनाओं को पूरा करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही मंत्र जाप और कुछ उपाय मनोयोग से कर लिए जाएं तो जीवन में शुभता का आगमन होने लगता है। होलिका दहन पूजा शुभ मुहूर्त- होलिका दहन - होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। इसके का शुभ मुहूर्त है। होलिका पूजा - होलिका दहन से पहले प्रदोष काल में इसकी पूजा की जाती है। होलिका की पूजा के लिए शाम 06.35 - रात 09.31 तक का शुभ मुहूर्त है। धन शक्ति योग - होली पर कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति से धन शक्ति योग बन रहा है, जिसमें पूजन से व्यक्ति की धन संबंधी समस्याओं का निराकरण होकर आर्थिक सम्पन्नता मिलने वाली रहती है। त्रिग्रही योग - शनि, मंगल, शुक्र होली पर कुंभ राशि में रहेंगे। बुधादित्य योग - होली पर इस बार सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। इस योग के फलस्वरूप व्यक्ति व्यापार, शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाता है। होलिका दहन पर पूजा कैसे करें- होलिका पूजा से पहले भगवान नृसिंह फिर प्रहलाद का ध्यान कर के प्रणाम करें। उन्हें चंदन, अक्षत और फूल सहित पूजन सामग्री चढ़ाकर नमस्कार करें। इसके बाद होली की पूजा करें। पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह होना चाहिए। पूजा में 7 तरह के पकवान चढ़ाएं। इस दिन होलिका दहन जरुर देखना चाहिए, इससे मन की नकारात्मकता का भी दहन होता है, दैवीय शक्ति प्राप्त होती है।

Comments
Post a Comment