नव वर्ष की शुभकामनाएं
नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही राशियों के अनुसार अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। यह चन्द्र राशि पर आधारित है। मेष : शुरुआती तीन महीने इच्छाशक्ति में कमी रह सकती है, बाद में बेहतरी आ सकती है। रियल स्टेट संबंधी कामकाज में पूरा वर्ष बेहतर कहा जाएगा। स्थान विशेष के साथ एक्सपोर्ट या यूनिट लगानी है तो उस ओर जाया जा सकता है। ट्रांसपोर्टेशन संबंधी कामकाज में सुलभ स्थितियां रह सकती है। नौकरी पेशा जीवन में परिवर्तन सामने आता है तो उसे सहज स्वीकारें। वृषभ : ये समय स्थायित्व के भाव को लाने वाला रहेगा। नौकरी पेशा जीवन में घर्षण बने हुए थे, वहां अब का समय स्थायित्व देने वाला रहेगा। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में लम्बे समय के निवेश किए जा सकते हैं। नया कुछ करने की गुंजाइश इस वर्ष में बनी हुई है, जिससे अलग मार्ग मिलने वाला रह सकता है। आजीविका का माध्यम विकसित करने के लिहाजा ये वर्ष अनुकूल कहा जा सकता है। वाणी में ठहराव को बनाकर रखने का प्रयास कीजियेगा। अर्थ पक्ष के साथ मई से अगस्त का समय धीमेपन के साथ है। वजन में वृद्धि की गुंजाइश मई के बाद बन रही है। मिथुन : कामकाजी जीवन में यात्राएं बढ़ सकती है। यात्राओं में स्वास्थ्य की दिक्कतें थी, वहां सुधार के संकेत रहेंगे। आध्यात्मिक ऊर्जा गतिमान है। आई.टी. फील्ड या फार्मास्यूटिकल संबंधी कामकाज में ये समय सकारात्मक और तीव्रगामी बना हुआ है। आई.टी. फील्ड के साथ अपने कामकाज की शुरुआत के लिहाजा ये समय बेहतर बना हुआ है। कर्क : सारगर्भित तौर पर सकारात्मकता आने वाली रह सकती है। जो निर्णय रुके हुए थे, वहां तीव्रगामिता के स्तर आने वाले रहेंगे। मन के दुराव बने हुए थे, वहां से अब दूर हटकर स्थिरता देखने की तैयारी में है। 29 मार्च से 18 मई तक का समय कन्फ्यूजन रह सकते हैं, संभलकर चले। आई.टी. फील्ड में ये समय स्थान परिवर्तन सामने आ सकते हैं। सिंह : ये समय नवीन खोजबीन देने वाला रहेगा। गृहस्थ पक्ष की ओर से शुरुआती तीन महीनों में बेहतर खबरें मिल सकती है। निर्णय लेने की एप्रोच में स्थायित्व की प्रवृति आने वाली रहेगी। व्यापारिक साझेदारी से अगले की कामकाज की वजह से परेशान रहे हैं तो वहां से बाहर निकलने की योजना बनाएं। कामकाज में आलस्य और स्थितियों में देरी आ सकती है। कन्या : व्यक्तित्व में जल्दबाजी रह सकती है। शेयर मार्केट संबंधी गणनाओं को जाना है तो वहां सकारात्मकता है। किसी रिलेशन के साथ जुड़े हैं वहां से जुड़ाव आ सकता है। धैर्य की परीक्षा बारम्बार सामने आ सकती है। लचीलेपन को अच्छे से बनाकर चले। शुरुआती महीनों में जल्दबाजी से बचियेगा। तुला : संतान पक्ष के साथ द्वंद्व की स्थितियां थी, उसमें 29 मार्च के बाद सुधार के संकेत आ सकते हैं। शिक्षा को लेकर पशोपेश थी, तो वहां भी सकारात्मकता आ सकती है। 29 मार्च से 18 मई तक समय रियल स्टेट संबंधी कामकाज में धीमा उसके बाद तीव्रता देख सकते हैं। वृश्चिक : कन्फ्यूजन बने रह सकते हैं। 14 जनवरी से 29 मार्च 2025 तक का समय निर्णय लेने के लिहाजा बेहतर कहा जाएगा। देरी की वजह से फस्र्टेशन से आ सकती है। नेटिव के साथ जुडऩे की उम्मीद है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढऩे वाली रहेगी। मेडिकल और फार्मास्यूटिकल में ये वर्ष महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। व्यापारिक जीवन में आलस्य से बचकर चलें। धनु : शुरुआती छह महीने गेन वाले कहे जाएंगे। कंस्ट्रक्शन संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। कमीशन संबंधी कामकाज में बेहतरी आ सकती है। लोजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट संबंधी कामकाज में सकारात्मकता बनने वाली रहेगी। घुटनों संबंधी समस्याएं अप्रैल से सितम्बर तक परेशान कर सकती है। नौकरी पेशा जीवन में बदलाव के संकेत जरूर है, अप्रैल के बाद जहां है वहीं रुककर बढ़े। मकर : अति आत्मविश्वास की स्थितियां रह सकती है। इंटरव्यू के लिहाजा शुरुआती महीने बेहतर कहे जाएंगे। नया वर्ष बेहतरी के लिहाजा देखा जा सकता है। रफ्तार के साथ आगे बढऩे के बेस साथ कहे जाएंगे। नई ज्वाइनिंग के अवसर सामने आते हैं तो उसे स्वीकारते हुए बढऩे से बेहतरी रहेगी। भूमि संबंधित बड़े निर्णय के साथ बढऩे के लिहाजा बेहतरी के क्रम बने हुए हैं। कुंभ : लम्बे समय से अटके हुए इंटरव्यू या आफर आना था, वहां अब सकारात्मकता आने वाली रहेगी। भीतर का व्यक्तिगत विश्वास आगे बढऩे वाला रहेगा। आई.टी. फील्ड में ये वर्ष अद्भुत और सकारात्मक बना हुआ है। घबराहट से बचकर चलियेगा। मई के बाद का समय कुछ कन्फ्यूज रह सकते हैं, जिससे डिस्टरबेंस रह सकता है, संभले। भ्रम के घेरों से मुक्त होकर चलने की आवश्यकता है। जमीन संबंधी निर्णय में ये वर्ष सारगर्भित है। मीन : रियल स्टेट संबंधी कामकाज में प्रोग्रेसिव आने वाली रहेगी। 29 मार्च तक धीरे-धीरे कन्फ्यूजन हटने वाले रहेंगे। उसके बाद निर्णय लेने में समय लग सकता है, उम्मीद में धीमापन रह सकता है। 18 मई के बाद के समय में कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट और लोजिस्टिक संबंधी कामकाज में फ्लो में व्यवस्थित आयाम रहेंगे।

Comments
Post a Comment