देवशयनी एकादशी पर किए उपायों से मिलती सुख-समृद्धि
देवशयनी एकादशी पर किए उपायों से मिलती सुख-समृद्धि वैसे तो सभी एकादशी का अपना-अपना अलग-अलग महत्व है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी देवशयनी एकादशी के रूप में जानी जाति है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित दिवस माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी पूजन करना विशेष शुभ फलदायी माना गया है। देवशयनी एकादशी, जो कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है, भगवान विष्णु के शयनकाल का प्रारंभ दिवस माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और चार महीने के बाद कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी को जागते हैं। इस साल 17 जुलाई 2024, बुधवार के दिन देवशयनी एकादशी पड़ रही है। यह पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है। देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करना विशेष रूप से शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से धन-वृद्धि, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली प्राप्त होती है। दीपक जलाएं- देवशयनी एकादशी के दिन माता तुलसी की पूजा करते समय दीपक जरूर जलाएं, साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। 11 बार परिक्रमा करें- हिंदू धर्म में पूजा करते समय परिक्रमा का बहुत महत्व होता है। ऐसे में तुलसी माता के पूजा के दौरान देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी माता का कम से कम 11 बार परिक्रमा जरूर करें। परिक्रमा करते समय ऊँ नमो नारायणाय या लक्ष्मी नारायणाय नम: मंत्र का जाप करें। पूजा में तुलसी का पत्ता जरूर डालें- देवशयनी एकादशी के दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें, और भोग में तुलसी का पत्ता डालना न भूलें। मान्यताओं के अनुसार इससे हर मनोकामना पूरी होती है। माता तुलसी को लाल चुनर चढ़ाएं- मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में देवी माता का पूजा करते समय लाल चुनर चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा करते समय माता तुलसी को लाल चुनरी जरूर बांधें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी दूर होंगी और रिश्तों में मिठास आएगी।

Comments
Post a Comment