पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा से होती आर्थिक उन्नति || Vaibhav Vyas

पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा से होती आर्थिक उन्नति


 पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा से होती आर्थिक उन्नति हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इस दिन स्नान-दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस साल 23 मई को वैशाख पूर्णिमा है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से लाभ होता है साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा के लिए उपाय- वैशाख पूर्णिमा के दिन 11 पीली कौडिय़ां मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन इन कौडिय़ों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए- वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग अवश्य लगाएं। इसके बाद में परिवार के सभी सदस्यों में बांट दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। धनलाभ के लिए करें उपाय- वैशाख पूर्णिमा के दिन झाड़ू का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को कभी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। नौकरी में तरक्की के लिए - अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो इस दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति को मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन करें चंद्रमा की पूजा- वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलती है। असके अलावा अगर आपके काम में किसी प्रकार की कोई रुकावट आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन निम्न मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। ऊँ मणि पद्मे हुं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम: ऊँ नमो नारायणाय:।

Comments