वैशाख में किए उपायों से मिलती सुख-समृद्धि
वैशाख में किए उपायों से मिलती सुख-समृद्धि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए वैशाख महीने को बहुत खास माना जाता है। इस महीने किए कुछ उपायों से आपकी किस्मत बदल सकती है। वैशाख माह में किए पूजा-पाठ, व्रत और उपायों से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस महीने नित्य प्रतिदिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजन-अर्चन करना चाहिए। अगर आप भी जीवन में धन, सुख-समृद्धि आदि के अभाव से परेशान हैं तो वैशाख महीने में इन उपायों को जरूर करें। इन उपायों से लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होंगे और आपके जीवन के सभी कष्टों को दूर करेंगे। वैशाख महीने में ही शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पड़ती है। इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की प्रिय चीजें खरीदनी चाहिए। साथ ही इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए, इससे घर पर सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख महीने में ही भगवान विष्णु के परशुराम, नृसिंह, कूर्म, वराह और बुद्ध अवतार की पूजा का महत्व है। इसलिए इसे माधव मास भी कहा जाता है। इस माह प्रतिदिन ऊँ माधवाय नम: मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे घर-परिवार में खुशहाली रहती है। वैशाख महीने में पडऩे वाले सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. साथ ही रुद्राभिषेक भी करना चाहिए. इससे शिवजी की कृपा मिलती है और साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वैशाख महीने में दान का बहुत महत्व है। इस महीने आप तिल, सत्तू, वस्त्र, छाता, जल और फल आदि का दान कर सकते हैं। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और उन्नति के मार्ग खुलते हैं। वहीं गुड़ के दान से पितृ दोष समाप्त होता है। दान के अलावा इस महीने में जरूरतमंदों को भोजन करवाने से अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। साथ ही इस महीने जल के महत्व को देखते हुए जल दान के लिए प्याऊ लगाना, राहगीरों को पानी पिलाने जैसे कार्य करने से विष्णु जी की कृपा के पात्र बनने वाले रहते हैं। इस महीने निर्जीव प्राणियों को पानी पिलाने के लिए मंदिरों में मिट्टी के पात्रों में जल भरकर रखवाने चाहिए, जिससे पक्षियों को पानी सुलभ हो सके। ऐसा करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं और उसके जीवन के सभी दुख दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
Comments
Post a Comment