नवरात्रि में किए उपाय शीघ्र फलदायी || Vaibhav Vyas

नवरात्रि में किए उपाय शीघ्र फलदायी  


नवरात्रि में किए उपाय शीघ्र फलदायी हिंदू मान्यताओं में त्योहारों का बहुत महत्व है। इसमें चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि अप्रैल महीने में 9 तारीख से शुरू हो रही है। इस बार की नवरात्रि खरमास में पड़ रही है, इसलिए इसका महत्व बढ़ जाता है। खरमास में पडऩे वाली चैत्र नवरात्रि में कुछ उपायों को अपनाकर आप मां दुर्गा को खुशकर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। 1. मां दुर्गा को अर्पित करें मोगरा- मां दुर्गा को चढ़ाएं जाने वाले पुष्पों की बात की जाए तो मातारानी को मोगरा बहुत प्रिय है. इस नवरात्रि में आप मां को मोगरा अर्पित कर उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है. इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। 2. जवारे में गड़ाएं चांदी का सिक्का- नवरात्रि के दौरान जो माता के लिए जौ बोए जाते हैं, उसकी मिट्टी में एक चांदी का सिक्का गड़ाएं। नवरात्रि में नवमी वाले दिन उस सिक्के को निकालकर घर की तिजोरी में रख दें, जिससे घर में धन-संपदा बढ़ेगी। 3. मां को अर्पित करे लाल चंदन चैत्र नवरात्रि के समय मां दुर्गा की पूजा करते समय उनके चरणों में लाल चंदन चढ़ाएं। उनको चढ़ा हुआ चंदन अपने मस्तक पर जरूर लगाएं। ऐसा करने से लोगों की लगी बुरी नजर उतर जाएगी। 4. ग्रह दोष शांति के लिए करें ये उपाय- यदि आपके ऊपर कोई ग्रह दोष लगा हुआ है तो उसे शांत करने के लिए चैत्र नवरात्रि के समय लाल रंग के कपड़े में 5 कौडिय़ां एक मिट्टी के पात्र में रखकर तुलसी के पास रख दें। यह सभी ग्रह दोषों को शांत कर देगा। 5. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें- चैत्र नवरात्रि के समय मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें. मां दुर्गा के स्त्रोत का पाठ करने से वे आपके सभी कष्टों को दूर कर देंगी। 6. लाल फूल से घर की नकारात्मक ऊर्जा करें दूर- चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा और सप्तशती का पाठ करने के बाद रोज एक लाल फूल लेकर उसे घर की पूर्व दिशा में गाड़ आएं. 9 दिनों तक ऐसा करने से घर में मौजूद सभी तरह की नकारात्मकता नष्ट हो जाएंगी। 7. चौमुखी दीपक जलाएं ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसमें सरसों का तेल उपयोग करना चाहिए। मान्यता है कि सरसों के तेल का दीया जलाने से रुके काम पूरे हो जाते हैं।

Comments