अमावस्या पर करें पितरों की विशेष पूजा-अर्चना || Vaibhav Vyas

अमावस्या पर करें पितरों की विशेष पूजा-अर्चना 


अमावस्या पर करें पितरों की विशेष पूजा-अर्चना हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस तिथि का अधिक महत्व है। अमावस्या के दिन पितरों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही पवित्र नदी में स्नान, ध्यान और दान किया जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इस बार फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आ रही मुश्किलों से छुटकारा मिलता है। फाल्गुन अमावस्या के उपाय- फाल्गुन अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने का अधिक महत्व है। इस दिन गरीब लोगों को भोजन खिलाना और पैसों का दान करना उत्तम होता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। आप श्रद्धा अनुसार कपड़े, चीनी, शक्कर, अनाज आदि चीजों का दान कर सकते हैं। अगर आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर पशु-पक्षियों के लिए दाना डालें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और इंसान के जीवन की परेशानी दूर होती है। यदि आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप फाल्गुन अमावस्या के दिन निम्न मंत्र का जाप करें। ऊँ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि। शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्।। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और पितृ प्रसन्न होते हैं।

Comments