रुद्राभिषेक से मिलता भोलेनाथ का आशीर्वाद || Vaibhav Vyas

रुद्राभिषेक से मिलता भोलेनाथ का आशीर्वाद


 रुद्राभिषेक से मिलता भोलेनाथ का आशीर्वाद हिंदू धर्म में रुद्राभिषेक को एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है, जिसमें शिवलिंग पर श्रद्धा भाव से अभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, लेकिन इसका फल आपको तभी मिलेगा जब विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया जाए। रुद्राभिषेक के लिए जरूरी सामग्र- आप खुद भी घर पर रुद्राभिषेक कर सकते हैं या फिर किसी पुरोहित के द्वारा भी रुद्राभिषेक करा सकते हैं। रुद्राभिषेक के लिए आपको गाय का घी, चंदन, पान का पत्ता, धूप, फूल, गंध, बेलपत्र, कपूर, मिठाई, फल, शहद, दही, दूध, मेवा, गुलाबजल, पंचामृत गन्ने का रस, चंदन, गंगाजल, शुद्ध जल, सुपारी, नारियल, श्रृंगी आदि की आवश्यकता होगी। रुद्राभिषेक की विधि- रुद्राभिषेक के लिए शिवलिंग को उत्तर दिशा में रखें और आपका मुख पूर्व की ओर होना चाहिए। श्रृंगी में सबसे पहले गंगाजल डालें और अभिषेक शुरू करें। फिर इसी से गन्ने का रस, शहद, दही, दूध, जल, पंचामृत आदि जितने तरल पदार्थ हैं, इससे शिवलिंग का अभिषेक करें। रुद्राभिषेक के दौरान महामृत्युंजय मंत्र-ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ का जाप करते रहें। इसी के साथ आप शिव तांडव स्तोत्र, ओम नम: शिवाय या रुद्रामंत्र का जाप भी कर सकते हैं। शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं, पान पत्ता, बेलपत्र, सुपारी आदि सभी चीजें अर्पित करें और भोग चढ़ाएं। शिवलिंग के पास धूप-दीप जलाएं अब शिवजी के मंत्र का 108 बार जाप करें और परिवार समेत आरती करें। रुद्राभिषेक के जल को किसी पात्र में एकत्रित करते रहें और बाद में इसी जल से पूरे घर पर छिड़काव करे। इस जल को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें। इससे रोग-दोष दूर हो जाते हैं।

Comments