फाल्गुन पूर्णिमा को किए उपायों से मिलती सुख-समृद्धि || Vaibhav Vyas

फाल्गुन पूर्णिमा को किए उपायों से मिलती सुख-समृद्धि  


फाल्गुन पूर्णिमा को किए उपायों से मिलती सुख-समृद्धि फाल्गुन मास की पूर्णिमा का व्रत 25 मार्च 2024 को रखा जाएगा। मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा की रात कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। इस दिन भगवान विष्णु और चंद्र देव के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा के साथ सत्यनारायण की कथा का पाठ करने की परंपरा है। इसके साथ ही फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर शाम के समय होलिका दहन करने की परंपरा है। इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये उपाय- - फाल्गुन पूर्णिमा की रात को देवी लक्ष्मी को 11 कौडिय़ां अर्पित करें और अगले दिन उन्हें लाल कपड़े में लपेटकर मुख्य दरवाजे पर बांध दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। - यदि विवाह आदि में देरी हो रही हो तो देवी लक्ष्मी को 7 गुलाब के फूल चढ़ाएं। इस उपाय से शीघ्र विवाह की इच्छा पूरी होगी। - अगर आप लंबे समय से किसी रोग से पीडि़त हैं तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन रोगी के सिर से पैर तक 7 बार कपूर घुमाकर होलिका की अग्नि में डाल दें। इस उपाय से आरोग्य की प्राप्ति होती है। - फाल्गुन पूर्णिमा की आधी रात को हल्दी में रंगी हुई 21 कौडिय़ां मां लक्ष्मी को चढ़ाएं और अगली सुबह उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास रहेगा। - फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका की पूजा करते समय उसे गाय के गोबर से बनी खीर और माला चढ़ाने से घर में हमेशा धन के भंडार भरे रहते हैं। - फाल्गुन पूर्णिमा पर सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा और जल चढ़ाने से नौकरी और बिजनेस में तरक्की की संभावना बढ़ जाती है।

Comments