होली पर बन रहे शुभ संयोग देंगे शुभता || Vaibhav Vyas

होली पर बन रहे शुभ संयोग देंगे शुभता


 होली पर बन रहे शुभ संयोग देंगे शुभता साल 2024 में फाल्गुन पूर्णिमा पर 24 मार्च को होलिका दहन और चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि पर रंगवाली होली 25 मार्च 2024 (धुलेंडी) मनाई जाएगी। इस बार होली पर कई शुभ संयोग और ग्रह नक्षत्र की खास स्थिति बन रही है, जिससे होली पर पूजा का दोगुना लाभ मिलेगा। ऐसे में शुभ संयोगों की शुभता का लाभ उठाते हुए इस होली को कामनाओं को पूरा करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही मंत्र जाप और कुछ उपाय मनोयोग से कर लिए जाएं तो जीवन में शुभता का आगमन होने लगता है। होलिका दहन पूजा शुभ मुहूर्त- होलिका दहन - होलिका दहन 24 मार्च 2024 को किया जाएगा। इसके लिए रात्रि 11.13 मिनट से देर रात 12.07 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है। होलिका दहन का मुहूर्त भद्रा रहित है। होलिका पूजा - होलिका दहन से पहले प्रदोष काल में इसकी पूजा की जाती है। होलिका की पूजा के लिए शाम 06.35 - रात 09.31 तक का शुभ मुहूर्त है। होली 2024 शुभ संयोग- सर्वार्थ सिद्धि योग - 24 मार्च 2024, सुबह 07.34 - 25 मार्च 2024, सुबह 06.19 तक। रवि योग - सुबह 06.20 - सुबह 07.34 तक तथा वृद्धि योग - 24 मार्च 2024, रात 08.34 - 25 मार्च 2024, रात 09.30 तक रहेगा। धन शक्ति योग - होली पर कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति से धन शक्ति योग बन रहा है, जिसमें पूजन से व्यक्ति की धन संबंधी समस्याओं का निराकरण होकर आर्थिक सम्पन्नता मिलने वाली रहती है। त्रिग्रही योग - शनि, मंगल, शुक्र होली पर कुंभ राशि में रहेंगे। बुधादित्य योग - होली पर इस बार सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। इस योग के फलस्वरूप व्यक्ति व्यापार, शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाता है। होलिका दहन पर पूजा कैसे करें- होलिका पूजा से पहले भगवान नृसिंह फिर प्रहलाद का ध्यान कर के प्रणाम करें। उन्हें चंदन, अक्षत और फूल सहित पूजन सामग्री चढ़ाकर नमस्कार करें। इसके बाद होली की पूजा करें। पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह होना चाहिए। पूजा में 7 तरह के पकवान चढ़ाएं। इस दिन होलिका दहन जरुर देखना चाहिए, इससे मन की नकारात्मकता का भी दहन होता है, दैवीय शक्ति प्राप्त होती है।

Comments