होली पर किए उपायों से मिलती संकटों से मुक्ति || Vaibhav Vyas

 होली पर किए उपायों से मिलती संकटों से मुक्ति


 होली पर किए उपायों से मिलती संकटों से मुक्ति मार्च के महीने की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। खासतौर पर होली जैसा बड़ा पर्व इस माह में मनाया जाता है। दरअसल, होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। इस दौरान घरों में गुझिया और पकवान बनाए जाते हैं। सभी एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली पर विधिनुसार पूजा करने का भी विधान है। वहीं पारिवारिक समस्याओं से निजात पाने के लिए इस दिन कुछ उपाय कर लिए जाएं तो जीवन में लंबे समय से परेशानियां और संकटों से निजात मिलने वाली रहती है। होली के उपाय- होलिका दहन के दिन नारियल के गोले में बुरा भरकर होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। होलिका दहन वाली जगह पर आप नारियल, सुपारी और पान भेंट कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी नौकरी से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। साथ ही परिवार में खुशियां बनी रहेगी। होलिका दहन होने के बाद आप उसकी लकड़ी की राख को अपने घर लाएं। बाद में उस राख में राई और नमक मिला दें। फिर उसे किसी साफ बर्तन में डालकर पवित्र स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं। मान्यता है कि होलिका दहन की राख को एक पोटली में भरकर उसे तिजोरी में रख देने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। होली के शुभ अवसर पर चांदी की बिछिया खरीदकर दूध से धोने के बाद उसे किसी सुहागिन महिला को भेंट में दे दें। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Comments