कष्टों से मुक्ति के लिए अमावस्या के उपाय श्रेष्ठ || Vaibhav Vyas

 कष्टों से मुक्ति के लिए अमावस्या के उपाय श्रेष्ठ 

 

कष्टों से मुक्ति के लिए अमावस्या के उपाय श्रेष्ठ, कष्टों से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या का दिवस श्रेष्ठ माना जाता है, साथ ही इस दिन की पूजा-आराधना और नदी-संगम में स्नान से भगवान की कृपा भी शीघ्र मिलने वाली रहती है। यदि आपके घर में कोई शारीरिक और मानिसक कष्ट झेल रहा तो अमावस्या के दिन उसके स्वस्थ होने के लिए उपाय करें। साथ ही अमावस्या के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान भी देना चाहिए, अन्यथा बुरी शक्तियां भी पीछे लग जाती हैं। इसलिए उपाय के साथ इस दिन क्या नहीं करना चाहिए ये भी जरूर जान लें। 1. अमावस्या की रात सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि इस रात नकारात्मक शक्तियां हावी होती हैं। 2. अमावस्या के दिन भोर में उठना चाहिए। इस दिन सुबह उठ कर सूर्य को जल चढ़ाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 3. अमावस्या पर अकारण ही वाद-विवाद और झगड़े का संयोग बनने लगता है। यदि ऐसा संयोग हो तो वहां से निकल लें।  यदि घर में या घर से बाहर वाद-विवाद होता है तो इसका मतलब होता है कि पितरों की आपसे नाराजगी है। 4. मांस-मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन बिलकुल भी न करें। 5. अमावस्या के दिन पति-पत्नी को संबंध नहीं बनाना चाहिए। इस दिन के संबंध से होने वाली संतान बहुत कष्ट झेलती है। इन उपायों से दूर करें अपने दुख और परेशानियां अमावस्या पर गरीब को भोजन खिलाएं और दक्षिणा जरूर दें। इससे आपके घर में कभी धन या अन्न की कमी नहीं होगी। यदि रोग, मानसिक या शारीरिक कष्ट से परेशान है तो अमावस्या के दिन महामृत्युंजय जप जरूर करें। आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए अमावास्या के दिन भगवान विष्णु का नाम लेते हुए आटे की 108 छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और इसे मछलियों को खिला दें। इस दिन चीटियों को मीठा आटा खिलाएं। इससे आपके पापकर्म मिटेंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। कालसर्प दोष  से मुक्ति के लिए अमावास्या के दिन स्नान के बाद चांदी के बने नाग-नागिन को सफेद फूल के साथ इसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण में मौली के धागे से बनी बत्ती को घी में डाल कर दीप जलाएं। दीये में थोड़ी-सी केसर या हल्दी मिला दें। इससे आपके घर की आर्थिक दिक्कते दूर हो जाएंगी। नौकरी संकट में हो या बेरोजगार हों तो अमावस्या के दिन एक नींबू को साफ करके सुबह से ही अपने घर के मंदिर में रख दें। फिर रात के समय इसे 7 बार बेरोजगार व्यक्ति के सिर से उतार लें और 4 बराबर भागों में काट लें। फिर एक चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें। अमावस्या के दिन गंगा स्नान करें या गंगाजल खुद पर छिड़क लें। इस दिन दान जरूर करें और हनुमान जी का पाठ करें।

Comments