आर्थिक उन्नति के लिए करें माता लक्ष्मी की पूजा || Vaibhav Vyas


आर्थिक उन्नति के लिए करें माता लक्ष्मी की पूजा  

आर्थिक उन्नति के लिए करें माता लक्ष्मी की पूजा फाल्गुन मास भगवान श्री कृष्ण भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में इस मास के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से विशेष लाभ मिलता है। हिन्दू धर्म में इस मास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पवित्र में मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार रखें जाते हैं, जिनमें महाशिवरात्रि, होली और जानकी जयंती प्रमुख हैं। साथ ही फाल्गुन मास में भगवान श्री कृष्ण की उपासना को प्रमुख माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में फाल्गुन मास के सन्दर्भ में कई उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। जो लोग मानसिक तनाव, आर्थिक समस्या या कार्य के क्षेत्र में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें इन उपायों का पालन निश्चित रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से कई परेशानियां हल हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि एक व्यक्ति मानसिक तनाव से जूझ रहा है तो उसे नितदिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना करनी चाहिए। साथ ही स्नान करने से पहले पानी में सुगन्धित पदार्थ जैसे इत्र या गुलाब जल मिला लेना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव खत्म हो जाता है। जिस व्यक्ति को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही महादेव को सफेद चंदन जरूर अर्पित करें। माना जाता है कि इससे कई प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए साधक फाल्गुन मास में माता लक्ष्मी की उपासना करें और उन्हें इत्र व गुलाब अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाती है और व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति होती है। फाल्गुन मास में चंद्र देव की पूजा का भी विशेष महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मास में चंद्र देव का जन्म हुआ था। इसलिए नितदिन चंद्रमा की रौशनी में ध्यान मुद्रा में बैठकर चन्द्रदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Comments