फाल्गुन मास कृष्ण को समर्पित, करें ये उपाय || Vaibhav Vyas


 फाल्गुन मास कृष्ण को समर्पित, करें ये उपाय 

फाल्गुन मास कृष्ण को समर्पित, करें ये उपाय हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है, क्योंकि इस मास में महाशिवरात्रि होली जैसे बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना फाल्गुन का होता है। यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होता है। इस माह में कुछ उपाय कर लिए जाएं तो व्यक्ति के जीवन से परेशानियों का नाश कर सकते हैं। फाल्गुन मास में दान का महत्व- माघ मास की तरह फाल्गुन मास में भी दान का विशेष महत्व है। इस माह में जरूरतमंदों को अपनी योग्यता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, अनाज, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। फाल्गुन मास में करें यह उपाय- - आज के समय में बहुत से लोग हैं, जिन्हें विवाह में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो फाल्गुन माह में सुगंधित केवड़े के फूल से बना इत्र पानी में डालकर स्नान करने से लाभ होता है। साथ ही, भगवान श्री कृष्ण को भी अर्पित करें। इससे कान्हा की कृपा आप पर बनी रहती है और विवाह के प्रस्ताव जल्द मिल सकते हैं। - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन माह में भगवान श्री कृष्ण को चमेली और पीले रंग के फूल अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। घर में सुख शांति बनी रहती है।  - फाल्गुन माह में माता लक्ष्मी की पूजा शाम के समय जरूर करें। साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं। इसके अलावा माता लक्ष्मी के इस ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा मंत्र का जाप करें और उनका ध्यान करें। ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर होगी। - फाल्गुन में चंद्रमा का जन्म हुआ था। इस पूरे महीने चांद की रोशनी में बैठकर चंद्रदेव के मंत्र ऊं सों सोमाय नम: का 108 बार जाप करें। दूध, दही दान करें। ये उपाय स्वास्थ लाभ पहुंचाता है। - वैवाहिक जीवन में प्यार खत्म हो गया है और पति-पत्नी के बीच सामंजस नहीं रहता, ऐसे में फाल्गुन के महीने में श्रीकृष्ण को मोरपंख अर्पित करें।

Comments