आर्थिक संकट दूर करने के लिए करें ये उपाय || Vaibhav Vyas


आर्थिक संकट दूर करने के लिए करें ये उपाय 

आर्थिक संकट दूर करने के लिए करें ये उपाय हिंदुओं के बीच नवरात्रि का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। भक्त नौ दिनों और नौ रातों के दौरान बड़ी भक्ति और समर्पण के साथ देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और सख्त उपवास भी रखते हैं। एक वर्ष में चार बार नवरात्रि आती हैं- चैत्र और शारदीय नवरात्रि प्रसिद्ध हैं लेकिन माघ और आषाढ़ नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के रूप में जाना जाता है। माघ माह की गुप्त नवरात्रि आरंभ हो चुकी है और यह 18 फरवरी तक रहेगी। इस नवरात्रि में गुप्त विद्या या तंत्र विद्या के लिए साधना गुप्त तरीके से की जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में गृहस्थ जीवन वालों को मां दुर्गा की सामान्य तौर पर पूजा करनी चाहिए, लेकिन इन 9 दिनों में आप कुछ ऐसे उपाय हैं जो गुप्त तरीके से कर मनचाहा फल पा सकते हैं।  माघ गुप्त नवरात्रि उपाय - गुप्त नवरात्रि के पहले दिन 9 गोमती चक्र लेकर मां दुर्गा के पास रख दें। नवरात्रि के अंतिम दिन की पूजा करने के बाद गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या तिजोरी में रख दें।  मान्यता है इससे आर्थिक संकट दूर होता है।  - गुप्त नवरात्रि में रोजाना रात्रि काल यानी निशिता काल मुहूर्त में देवी दुर्गा के आगे घी का दीपक जलाएं। मान्यता है इससे आर्थिक संकट, शत्रु बाधा का नाश होता है।  - अगर आपके परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है तो इस गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें।  - गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय के 21 बार पाठ करें और लौंग कपूर के साथ आरती करें।  - नवरात्रि के दौरान रात के समय भैरव बाबा को जलेबी, इमरती का भोग लगाएं। ये उपाय राहु-केतु, शनि दोष से मुक्ति मिलती है। - प्रतिदिन की मां की पूजा-आराधना के बाद मां के किसी भी मंत्र की एक माला का नियमित रूप से जाप करने से प्रतिदिन की बाधाएं दूर होने लगती है।

Comments