प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मिलता मां का आशीर्वाद || Vaibhav Vyas


 प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मिलता मां का आशीर्वाद 

प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मिलता मां का आशीर्वाद माघ मास की गुप्त नवरात्रि का समापन 18 फरवरी को होगा। गुप्त नवरात्रि साल में दो बार आती है और मां दुर्गा की गुप्त रूप से साधना करने वाले और सिद्धि प्राप्त करने वाले इन 9 दिनों में पूजापाठ करते हैं। गुप्त नवरात्रि में किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय और मंत्र जिनको करके आप भी अपने जरूरी कार्य में आ रही बाधाएं दूर कर सकते हैं और सुख समृद्धि व शांति प्राप्त कर सकते हैं। गुप्त नवरात्रि में रोजाना सुबह स्नान करने के बाद भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं और पूजा करें। साथ ही लाल फूल की माला भी अर्पित करें। ऐसा करने के अलावा चांदी की कोई वस्तु मां को अर्पित करें और ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी और मां दुर्गा आपके घर को खुशियों से भर देंगी। आपको करियर में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। गोमती चक्र का उपाय- गुप्त नवरात्रि में मां लक्ष्मी को गोमती चक्र अर्पित करें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को 5 गोमती चक्र अर्पित करें और उसके बाद अगले दिन इन 5 गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी आपके घर को धन संपदा से भर देती हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ- गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय का 21 बार पाठ करें और लौंग कपूर के साथ आरती करें। इस उपाय को करने से आपके घर में सुख शांति स्थापित होती है और आपके घर से हर प्रकार के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। नौकरी व व्यापार में उन्नति होती है और धन प्राप्ति के मार्ग बनते हैं। सिंदूर अर्पित करें- गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाएं और घर ही महिलाएं उसमें से तीन बार सिंदूर लेकर अपनी मांग में लगाएं। ऐसा करने से उनके पति की आयु लंबी होती है और कारोबार में तरक्की प्राप्त होती है। आपके घर के लोगों के आय में वृद्धि होती है। आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और मां दुर्गा आपको सदैव प्रसन्न रखती हैं। कमलगट्टे का उपाय- कमलगट्टे मां दुर्गा को बेहद प्रिय माने जाते हैं। गुप्त नवरात्रि में रोजाना हवन करें और कमलगट्टे को घी में भिगोकर हवन में आहुति दें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और नवरात्रि के अंतिम दिन मां दुर्गा को खीर पूड़ी का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके घर में खुशी का माहौल रहता है।

Comments