गुप्त नवरात्रि में किए उपायों से पाएं मनोवांछित फल || Vaibhav Vyas


गुप्त नवरात्रि में किए उपायों से पाएं मनोवांछित फल 

गुप्त नवरात्रि में किए उपायों से पाएं मनोवांछित फल माघ मास के गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो चुके हैं। साल भर में चार नवरात्रि आते हैं, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि की पूजा सभी करते हैं, इनको प्रकट नवरात्रि कहा जाता है। इसके अलावा माघ और आषाढ़ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। इन नवरात्रि में की जाने वाली पूजा और मनोकामनाओं को गुप्त रखा जाता है। तंत्र मंत्र के साधक गुप्त नवरात्रि में विशेष रूप से साधना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुप्त नवरात्रि का महत्व बताते हुए कुछ गुप्त उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं और जीवन के सभी कष्ट मां आदिशक्ति की कृपा से दूर हो जाते हैं। सुख-समृद्धि और आनंद में वृद्धि के लिए- सुख समृद्धि और सम्मान में वृद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि में हर रोज रात में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं और मां को लाल फूलों की माला चढ़ाएं। इसके साथ ही चांदी की कोई वस्तु मां के श्रीचरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से सफलता, खुशी, समृद्धि, आनंद और प्रेम में वृद्धि होती है। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए- गुप्त नवरात्रि में हर रोज रात में मां आदिशक्ति की पूजा अर्चना करें और नवरात्रि के पहले दिन 9 गोमती चक्र लेकर मां के पास रख दें। इसके बाद अंतिम दिन की पूजा करने के बाद गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। उन्नति में वृद्धि के लिए- गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय के 21 बार पाठ करें और लौंग कपूर के साथ आरती करें। नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दुर्गा के मंदिर में लाल रंग का झंडा चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही नौकरी व व्यापार में उन्नति होती है और धन प्राप्ति के मार्ग बनते हैं। माता की कृपा से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। सुख शांति के लिए- परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान रात के समय मां आदिशक्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और सिंदूर अर्पित करें। साथ ही नौ बताशों में दो लौंग रखें और माता को अर्पित करें। ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और सभी सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहता है। परेशानियों को दूर करने के लिए- जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति के लिए नवरात्रि के दौरान रात के समय मां दुर्गा की पूजा कपूर लौंग से आरती करें और सब नार करहिं परस्पर प्रीति चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति मंत्र का 21 बार हर दिन जप करें। साथ ही हर रोज भैरव बाबा के मंदिर में प्रार्थना करें। ऐसा करने से सभी अड़चन दूर होती हैं और सभी कार्य धीरे-धीरे बनने लग जाते हैं। घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए- गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक हवन करें और घी में कमलगट्टों को भिगोकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए आहुति दें। नवरात्रि के अंतिम दिन यानी महानंदा नवमी तिथि के दिन नौ कन्याओं को घर में बुलाकर पूरी-सब्जी के साथ मखाने की खीर का भोग लगाएं और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा और घर में लक्ष्मी का आगमन होगा।

Comments