शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का करें दान || Vaibhav Vyas


शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का करें दान 

शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का करें दान मान्यताओं के अनुसार शनि देव  लोगों को उनके कर्म के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़ी कुछ चीजों का दान करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त की जा सकती है। वैसे भी शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने और इनका आशीर्वाद पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।  शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं, जबकि तुला राशि शनि की उच्च राशि है, वहीं मेष शनि नीच राशि मानी जाती है। ज्योतिष में शनि ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है जो पीडि़त होने पर ही नकारात्मक फल देता है। वहीं व्यक्ति का शनि उच्च हो तो वो उसे रंक से राजा बना सकता है। शनिवार के दिन इन चीजों का दान करे- शनिवार के दिन काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है और राहु-केतु के दोष भी शांत हो जाते हैं। शनिवार के दिन काला कंबल और काले वस्त्र का दान उत्तम माना गया है। शनिवार को काले वस्त्र या काला कंबल किसी जरूरतमंद को दान करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं। काली वस्तुएं शनि देव को अत्यंत प्रिय हैं। मान्यता है कि लोहे का दान करने से शनि देव बेहद प्रसन्न होते हैं और लोहा शनि देव को सबसे अधिक प्रिय है। शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन लोहे से बनी वस्तु का दान करना चाहिए। शनिवार को सात प्रकार का अनाज दान करना अच्छा माना गया है। सात प्रकार के अन्न में गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द शामिल किया जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को अनाज का दान करने से शनि दोष, साढ़ेसाती, शनि की ढैय्या का असर कम होता है और शनि देव प्रसन्न भी होते हैं। शनिदेव मेहनत करने वालों पर विशेष कृपा बरसाते हैं, इसलिए खुद परिश्रम करने के साथ-साथ  परिश्रम करने वालों का कभी अनादर ना करें। शनि देव कर्म प्रधान हैं इसीलिए जो लोग परिश्रम करने वालों को परेशान करते हैं उन्हें वो सख्त दंड प्रदान करते हैं। दान के साथ-साथ शनिवार को शनि मंत्र के जाप से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन ऊँ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्त्रवन्तु न:।। का जाप करना विशेष फलदायी होता है। इस दिन काले उड़द, काले तिल, सरसों का तेल, काले फल, काले रंग की वस्तुएं प्रदान करने से शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है। शनिवार के दिन किसी पीपल वृक्ष के जड़ में जल अर्पित करें। शनि के कारण धन की समस्याओं में काली उरद की दाल या काले तिल का प्रयोग करें।

Comments