शिव पूजा के साथ कुछ उपाय करने से होती मनोकामनाएं पूर्ण || Vaibhav Vyas


शिव पूजा के साथ कुछ उपाय करने से होती मनोकामनाएं पूर्ण 

शिव पूजा के साथ कुछ उपाय करने से होती मनोकामनाएं पूर्ण शिवपुराण के अनुसार शिवजी की इच्छा से ही इस संपूर्ण सृष्टि की रचना ब्रह्माजी ने की है और इसका पालन भगवान विष्णु कर रहे हैं। इसीलिए शिवजी की पूजा से बड़ी-बड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। सोमवार शिवजी की पूजा के श्रेष्ठ दिन माना जाता है। शिव पूजा के इन दस उपायों में कोई 1 भी हर सोमवार करेंगे तो शिवजी आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकते हैं। - अगर किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाएं। माता पार्वती की भी पूजा करें। - मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। ये उपाय सोमवार से शुरू करें और इसके बाद रोज करें। इससे बुरा समय दूर हो सकता है। - 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी की कृपा मिलती है। - शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं। - अपने सामथ्र्य के अनुसार गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। - तांबे के लोटे में पानी लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे शनि के दोष दूर होते हैं। - घर में पारद शिवलिंग लेकर आएं और रोज इस शिवलिंग पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ाने के योग बन सकते हैं। - आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। - शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं। फिर जल चढ़ाएं। इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। - भगवान शिव का अभिषेक करें। ऊँ नम: शिवाय मंत्र जाप करें। शाम को शिव मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं। प्रतिदिन शिव पूजा के साथ उपरोक्त उपायों में से कोई भी उपाय करते हैं तो शिव जी की कृपा मिलने वाली रहती है।

Comments