हरियाली तीज पर पाएं माता पार्वती से आशीर्वाद || Vaibhav Vyas


हरियाली तीज पर पाएं माता पार्वती से आशीर्वाद  


हरियाली तीज पर पाएं माता पार्वती से आशीर्वाद हरियाली तीज इस बार 19 अगस्त, 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा का विधान माना गया है। हरियाली तीज की पूजा में कुछ खास चीजों का भोग जरुर लगाएं। मान्यता है इससे भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं और माता पार्वती अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान देती हैं। हरियाली तीज पर गौरी-शंकर की पूजा करने के पश्चात 5 चीजों का भोग अर्पित करने से भगवान की कृपा के पात्र बनने वाले रहते हैं। इन चीजों के अर्पण से गौरी-शंकर बेहद प्रसन्न होते हैं। घेवर - हरियाली तीज पर घेवर का विशेष महत्व है। मान्यता है पूजा में शंकर-पार्वती घेवर का भोग लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही वंश वृद्धि का वरदान मिलता है। परंपरा के अनुसार हरियाली तीज के मायके से सिंधारा में घेवर जरुर भेजा जाता है। मालपुआ - हरियाली तीज पर सुहागिने परिवार में सुख, शांति और पति की तरक्की के लिए शिव और माता पार्वती को मालपुए का भोग लगाएं। सूजी का हलवा - सफेद रंग शिव का प्रिय रंग है। ऐसे में हरियाली तीज की पूजा में सूजी के हलवे का प्रसाद भोलेनाथ को अर्पित करें, मान्यता है इससे दरिद्रता दूर होती है। घर में खुशियां आती है। खीर - मान्यता है कि हरियाली तीज पर मखाने या चावल की खीर का प्रसाद चढ़ाने पर महादेव व्रती के समस्त संकट हर लेते हैं, उसकी आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और धन का अभाव नहीं रहता। पंचमेवा - पंचमेवा अर्थात काजू, बादाम, किशमिश, छुआरो और खोपरे का मिश्रण। कहते हैं कि भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा में पंचमेवा का भोग लगाने से बल, बुद्धि, धन, सफलता, समृद्धि में वृद्धि होती है।

Comments