सोमवार के दिन किए उपाय शीघ्र फलदायी || Vaibhav Vyas


सोमवार के दिन किए उपाय शीघ्र फलदायी 

 सोमवार के दिन किए उपाय शीघ्र फलदायी हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ठीक उसी प्रकार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन लोग अच्छे वर की प्राप्ति के लिए उनकी उपासना करते हैं। इतना ही नहीं इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से और उनसे जीवन में सफलता की प्रार्थना करने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं। शास्त्रों में भी बताया गया है कि सोमवार का दिन सभी कष्टों को दूर करने के लिए सबसे उपयोगी है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन आता है, इस दिन किए गए उपाय शीघ्र फलदायी होने के साथ-ही-साथ उस पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहेगी। भगवान शिव को समर्पित सोमवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन अवश्य करें। इसके साथ शिव चालीसा का पाठ अथवा शिवाष्टक का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की समस्याएं दूर कर देते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक उपाय यह भी बताया गया है कि शिव मंदिर में किसी शांत जगह बैठ कर 'ऊँ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र' का 11 माला जाप करें। ऐसा करने से धन वृद्धि ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है। सोमवार के दिन व्यक्ति बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करे। ऐसा करते समय व्यक्ति को अपनी सभी मनोकामनाएं मन ही मन दोहराना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दिन सुबह के समय घर के नजदीक बने शिव मंदिर में दूध से भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें। इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन तांबे का हो और दूध अर्पित करते समय 'ऊँ नम: शिवाय; का जाप निरंतर करते रहें। ऐसा करने से व्यवसाय में वृद्धि होती है। दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करें। ऐसा करने से कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ विवाह में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है।

Comments