शिवजी की कृपा प्राप्ति के आसान उपाय || Vaibhav Vyas


शिवजी की कृपा प्राप्ति के आसान उपाय  

शिवजी की कृपा प्राप्ति के आसान उपाय इस भागदौड़भरी जिंदगी में यदि थोड़ा समय निकालकर नियमितता और शुद्ध-सात्विकता के साथ भोलेनाथ के कुछ सरल-से उपाय किए जाएं तो शिवजी की कृपा बरसने लगती है। शास्त्रों में शिवजी की कृपा प्राप्ति इतनी आसानी से मिलने वाली कही गई है कि यदि मनुष्य केवल मानसिक जाप ही करता रहे तब भी वह उनकी कृपा का पात्र बन जाता है। वैसे तो किसी भी देवी-देवता का पूजन करते समय उनको अनेक चीजें अर्पित की जाती है। भगवान को अर्पित की जाने वाली हर वस्तु का फल भी उसी अनुसार अलग होता है। शिव पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है की भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली अलग-अलग वस्तुओं का फल भी अलग-अलग होता है। वैसे तो प्रतिदिन शिवलिंग पर जलधारा चढ़ाना श्रेयष्कर है ही, फिर भी निम्न वस्तुओं के अर्पण करने से फल की प्राप्ति उसी अनुरूप होती है। जैसे- * भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। * तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। * जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। * गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में वितरित कर देना चाहिए। * ज्वर (बुखार) होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है। *  तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। *  सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है। * शिवलिंग पर ईख (गन्ना) का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। * शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। * मधु (शहद) से भगवान शिव का अभिषेक करने से क्षय रोग में आराम मिलता है। * लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है। * चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है। * अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। * शमी पत्रों (पत्तों) से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है। * बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है। * जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। * कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं। * हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है। * धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है। * लाल डंठलवाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है। * दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती।

Comments