रुद्राभिषेक से होती मनचाहे वरदान की प्राप्ति || Vaibhav Vyas


 रुद्राभिषेक से होती मनचाहे वरदान की प्राप्ति 

रुद्राभिषेक से होती मनचाहे वरदान की प्राप्ति महादेव को प्रसन्न करने का रामबाण उपाय है रुद्राभिषेक। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो सही समय पर रुद्राभिषेक करके आप शिव से मनचाहा वरदान पा सकते हैं। क्योंकि शिव के रुद्र रूप को बहुत प्रिय है अभिषेक। रुद्राभिषेक की महिमा- भोलेनाथ सबसे सरल उपासना से भी प्रसन्न होते हैं लेकिन रुद्राभिषेक उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है। कहते हैं कि रुद्राभिषेक से शिव जी को प्रसन्न करके आप असंभव को भी संभव करने की शक्ति पा सकते हैं तो आप भी सही समय पर रुद्राभिषेक करिए और शिव कृपा प्राप्त कीजिये। - रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं। - शिव जी की कृपा से सारे ग्रह बाधाओं और सारी समस्याओं का नाश होता है। -शिवलिंग पर मंत्रों के साथ विशेष चीजें अर्पित करना ही रुद्राभिषेक कहा जाता है। - रुद्राभिषेक में शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का पाठ करते हैं। - सावन में रुद्राभिषेक करना ज्यादा शुभ होता है। - रुद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं। - रुद्राभिषेक कोई भी कष्ट या ग्रहों की पीड़ा दूर करने का सबसे उत्तम उपाय है। कौन से शिवलिंग पर करें रुद्राभिषेक? अलग -अलग शिवलिंग और स्थानों पर रुद्राभिषेक करने का फल भी अलग होता है। कौन से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना ज्यादा फलदायी होता है। - मंदिर के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना बहुत उत्तम होता है। - इसके अलावा घर में स्थापित शिवलिंग पर भी अभिषेक कर सकते हैं। - रुद्राभिषेक घर से ज्यादा मंदिर में, नदी तट पर और सबसे ज्यादा पर्वतों पर फलदायी होता है। - शिवलिंग न हो तो अंगूठे को भी शिवलिंग मानकर उसका अभिषेक कर सकते हैं। - अलग-अलग वस्तुओं से अभिषेक करने का फल रुद्राभिषेक में मनोकामना के अनुसार अलग-अलग वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष मनाते हैं कि जिस वस्तु से रुद्राभिषेक करते हैं उससे जुड़ी मनोकामना ही पूरी होती है। - घी की धारा से अभिषेक करने से वंश बढ़ता है। - इक्षुरस से अभिषेक करने से दुर्योग नष्ट होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। - शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने से इंसान विद्वान हो जाता है। - शहद से अभिषेक करने से पुरानी बीमारियां नष्ट हो जाती हैं। - गाय के दूध से अभिषेक करने से आरोग्य मिलता है। - शक्कर मिले जल से अभिषेक करने से संतान प्राप्ति सरल हो जाती हैं। - भस्म से अभिषेक करने से इंसान को मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कब तिथियों का विचार नहीं किया जाता? कुछ व्रत और त्योहार रुद्राभिषेक के लिए हमेशा शुभ ही होते हैं। उन दिनों में तिथियों का ध्यान रखने की जरूरत नहीं होती है। - शिवरात्री, प्रदोष और सावन के सोमवार को शिव के निवास पर विचार नहीं करते। - सिद्ध पीठ या ज्योतिर्लिंग के क्षेत्र में भी शिव के निवास पर विचार नहीं करते। - रुद्राभिषेक के लिए ये स्थान और समय दोनों हमेशा मंगलकारी होते हैं। शिव कृपा से आपकी सभी मनोकामना जरूर पूरी होंगी तो आपके मन में जैसी कामना हो वैसा ही रुद्राभिषेक करिए।

Comments