महामृत्युंजय मंत्र की महिमा (2) || Vaibhav Vyas


महामृत्युंजय मंत्र की महिमा (2)

 महामृत्युंजय मंत्र की महिमा (2) भगवान शिव के अनेक स्वरूपों में एक महामृत्युंजय स्वरूप भी है। इसलिए महादेव को मृत्युंजय भी कहा जाता है। अलग-अलग तरीके के महामृत्युंजय मंत्र होते हैं। इनका नियमित रूप से जाप करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। हौं एक अक्षर का महामृत्युंजय मंत्र है जिसे एकाक्षरी महामृत्युंजय मंत्र कहते हैं। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। प्रात: काल उठकर अपने बिस्तर पर बैठकर भगवान शिव का ध्यान करें और हौं महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। रोजाना ऐसा करने से आपकी आयु लंबी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊं जूं स: मंत्र को तीन अक्षर का महामृत्युंजय मंत्र यानी त्रयक्षरी महामृत्युंजय मंत्र कहते हैं रात को सोने से पहले इस मंत्र का 27 बार जाप करने से आपको नियमित रूप से कोई भी बीमारी परेशान नहीं करेगी। ऊं हौं जूं स: मंत्र चार अक्षरों का महामृत्युंजय मंत्र यानी चतुराक्षरी महामृत्युंजय मंत्र होता है। इसका नियमित रूप से जाप करने से शल्य चिकित्सा, दुर्घटना का खतरा कम हो जाता है। प्रात:काल भगवान शिव को जल अर्पित कर इस मंत्र की 3 माला का जाप करें। इसके अलावा, ऊं जूं स: माम पालय पालय दस अक्षरों वाला महामृत्युंजय मंत्र यानी दशाक्षरी महामृत्युंजय मंत्र है, इसे अमृत मृत्युंजय मंत्र कहा जाता है। जिस व्यक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, उस व्यक्ति का नाम इस मंत्र में जरूर प्रयोग करें। तांबे के लोटे में जल भरकर इसके सामने इस मंत्र का जाप करें। इस जल को उस व्यक्ति को पिलाएं जिसे आयु या स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो। महामृत्युंजय मंत्र जिसे मृत संजीवनी मंत्र भी कहते हैं ऊँ हौं जूं स: ऊँ भूर्भुव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ स्व: भुव: भू: ऊँ स: जूं हौं ऊँ। शास्त्रों के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से मरते हुए व्यक्ति को भी जीवन दान मिल सकता है। जब रोग असाध्य हो जाए और कोई आशा न बचे तब इस मंत्र का कम से कम 64 हजार या सवा लाख बार जाप करावाना चाहिए। इस मंत्र के जाप करते समय संपूर्ण अनुष्ठान में भाग लें। अगर किसी और के लिए इस मंत्र का जाप करवा रहे हैं तो रोज पूजा के बाद पूजा के फूल व्यक्ति के सिरहाने रखें। ऐसा करने से निश्चित रूप से लाभ की प्राप्ति होगी।

Comments