रविवार का व्रत करने से मिलती है सुख-शांति व समृद्धि || Vaibhav Vyas


 रविवार का व्रत करने से मिलती है सुख-शांति व समृद्धि

रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित होता है। कई लोग इस दिन उपवास रखते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में शांति और सुख- समृद्धि आती हैं वहीं, जो लोग ज्योतिष में मानते है उनके लिए कुंडली में सूर्य की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है. ग्रहों की स्थिति अच्छे होने पर हर काम में सफलता मिलती है. लेकिन ग्रहों की चाल ठीक नहीं होने पर परिवारिक और व्यापार दोनों में नुकसान भी झेलना पड़ता है। इसलिए कुंडली में सूर्य का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना गया है।

अगर आपका सूर्य मजबूत नहीं है तो नौकरी पर खतरा हो सकता हैं. पिता से नहीं बनेगी. आइए जानते हैं सूर्य कमजोर होने की निशानी और इससे बचने का क्या उपाय है।

 भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की कृपा

सूर्य कमजोरी होने की निशानी- अगर आपका सूर्य मजबूत नहीं है तो नौकरी पर खतरा हो सकता हैं। पिता और गुरु से नहीं बनेगी। बिना कारण आप क्रोधित रहेंगे और अंहकार आ जाता है। नौकरी चली जाना। हर समय थका हुआ महसूस करना और किसी भी काम करने से पहले आलस्य महसूस करते हैं। घर में संपति विवाद का होना भी इन निशानियों में शामिल होता है।

सूर्य को मजबूत करने के उपाय-

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बिगड़े काम  बना सकते हैं। सूर्य को मजबूत करने के लिए तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, गुलाब का फूल डालकर भगवान सूर्य की पूजा करें इससे आपका सूर्य मजबूत होगा। इसके अलावा सिरहाने में सोने से पहले तांबे के लोटे में पानी रखकर सो जाएं और सुबह उठकर उस पानी को पी लें। इससे आपका पाचन अच्छा रहेगा। आप दाएं हाथ में कड़ा पहन सकते हैं जिससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। हर रोज सुबह उठकर भगवान सूर्य की पूजा करें। साथ ही इस मंत्र का जाप करें।

ऊँ हृां हृीं स: सूर्याय नम:।।

ऊँ घृणि: सूर्य आदिव्योम।।

शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नम:।।

सूर्यदेव की अराधना से सिर्फ सुख-समृद्धि ही नहीं, बल्कि आरोग्य भी प्राप्त होता है।

सूर्य देव यानि कलयुग के एकमात्र दृश्य देव, जिन्हें ग्रहों का राजा भी माना गया है। वहीं आदि पंच देवों में भी इनका स्थान है।

हिंंदू धर्म में सूर्य देव का विशेष महत्व माना जाता है।

सूर्य देव की पूजा करने से लोगों के जीवन में शांति बनी रहती है और कुछ लोग तो सुबह-सुबह उठकर रोजाना सूर्य नमस्कार भी करते हैं इसके साथ-साथ सूर्य को अघ्र्य भी देतें हैं। जिससे स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ मन में सुकून भी बना रहता है।

Comments