लड़कियों की शादी के लिए करें ज्योतिषीय उपाय || Vaibhav Vyas


 लड़कियों की शादी के लिए करें ज्योतिषीय उपाय

बेटी जैसे ही विवाह योग्य होने लगती है, हर माता-पिता के लिए उसका विवाह एक चिंता का विषय बन जाता है। साथ ही हर माता -पिता अपनी बेटी के लिए एक योग्य वर तलाशने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार समस्त प्रयासों के बाद भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते, जिसके कारण माता-पिता काफी चिंता में पड़ जाते हैं। क्योंकि हर माता-पिता यह चाहते हैं कि वह अपनी बेटी के लिए एक योग्य वर तलाशें और वे जीवनभर खुश रहें। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने की भी कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार बात पक्की होते-होते रह जाती है, उसमें कोई ना कोई रुकावट आ जाती है जिसके कारण लड़कियों की शादी नहीं हो पाती।

कई बार शादी में रुकावट ग्रहों की दशा के कारण आती है या फिर कुंडली में किसी ग्रह का अशुभ होना विवाह में रुकावट का कारण बनता है। ज्योतिष शास्त्र की सहायता से इसे ठीक किया जा सकता है। वही ग्रहों की चाल के कारण व्यक्ति के जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। यह बदलाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के होते हैं, जिससे व्यक्ति का जीवन काफी प्रभावित होता है। सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सभी सुख आते हैं। लेकिन नकारात्मक प्रभाव के कारण व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आती हैं।

अगर किसी कन्या का विवाह नहीं हो रहा है, तो उसका कारण उसकी कुंडली में चल रही ग्रह की चाल हो सकती है। ग्रहों की चाल के अनुसार व्यक्ति के जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। वहीं अगर किसी लड़की की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, तो उसकी शादी में काफी देरी होती है। गुरु ग्रह के कमजोर होने से शादी का रिश्ता बनते-बनते टूट जाता है या कोई परेशानी आ जाती है। गुरु ग्रह को शादी, विवाह, संतान आदि सुखों का ग्रह माना जाता है। अगर यह ग्रह कन्या की कुंडली में कमजोर होता है, तो गुरु ग्रह से प्राप्त होने वाले सभी सुखों में देरी होने लगती है। अगर कन्या की कुंडली में किसी तरह का दोष होता है, तो भी उसकी शादी होने में देरी होती है।

अगर किसी कन्या की कुंडली में मांगलिक दोष है, तो यह भी शादी में रुकावट डाल सकता है। कन्या की कुंडली में ग्रहों की दशा अनुकूल ना होने पर शादी होने में देरी होती है। अगर लड़की की कुंडली में सातवें घर का स्वामी सप्तमेश कुंडली में किसी भी नीच ग्रह के साथ मौजूद होता है, तो शादी नहीं हो पाती है। साथ ही अगर जन्म के समय में स्वर्ण नक्षत्र हो तथा कुंडली में कहीं भी मंगल या शनि का योग हो तो शादी तय होकर टूट जाती है।

लड़कियों की शादी के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय-

अगर किसी कन्या की शादी में देरी होती है, तो उसे गुरुवार के दिन विष्णु और लक्ष्मी जी के मंदिर में जाकर विष्णु जी को कलंगी चढानी चाहिए। साथ ही बेसन के पांच लड्डू भी चढ़ाने चाहिए, इससे जल्दी शादी होती है।

शिव और पार्वती की हर रोज पूजा करनी चाहिए। और बेलपत्र, चावल के दाने, सिंदूर चढ़ाने से विवाह में आ रही सारी अड़चनें दूर हो जाती हैं।

बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखकर केले के पेड़ पर चने की दाल, गुड, हल्दी, जल चढ़ाना चाहिए।

वही बृहस्पतिवार के दिन गाय को गेहूं के आटे से बनी दो रोटी और गुड खिलाना चाहिए।

जिस कन्या की शादी में देरी हो रही है, उसे पानी में हल्दी डालकर नहाना चाहिए।

जिस लड़की की शादी में परेशानी आ रही है, उसे ज्यादातर पीले वस्त्र पहनने चाहिए।

साथ ही अपनी कलाई पर पीला धागा भी बांधना चाहिए। इससे जल्दी शादी होती है।

प्रतिदिन प्रात: काल स्नान करके मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति पर लाल फूल चढ़ाकर उनकी पूजा करनी चाहिए।

यदि आपकी बेटी का रिश्ता बार बार टूट जाता है, तो आपकी कन्या को जब लड़का देखने के लिए आएं, तो उस समय अपने बाल खुले रखने चाहिए।

साथ ही वीरवार के दिन गाय माता को हरा चारा खिलाने से लड़की का विवाह शीघ्र हो जाता है।

पूर्णिमा की रात को बरगद के पेड़ के 108 चक्कर लगाने से शादी में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं।

लड़कियों की शादी में परेशानी आ रही है, तो सोमवार को शिवलिंग पर जल व दुध चढ़ाना चाहिए। और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

लड़की की शादी में देरी हो रही है, तो भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

साथ ही पांच नारियल लेकर भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति पर रखकर पूजा करें। और वह सभी नारियल मंदिर में चढ़ा दें।

भगवान गणेश जी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे लड़की को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और रिश्ता भी जल्दी हो जाएगा।

Comments