धन प्राप्ति के लिए वैशाख पूर्णिमा पर करें ये उपाय || Vaibhav Vyas


 धन प्राप्ति के लिए वैशाख पूर्णिमा पर करें ये उपाय

हिन्दू कैलेंडर के 12 मास में से 4 मास (वैसाख, भाद्रपद, कार्तिक, माघ) को बड़े मास के रूप में जाना जाता है। वैसाख मास साल का पहला बड़ा मास होता है और इसलिए भगवान् श्रीहरि विष्णु का अत्यधिक प्रिय मास भी होता है। स्कंदपुराण में वैशाख मास को सभी मासों में उत्तम बताया गया है। स्कंदपुराण में इस बात का भी उल्लेख है कि महीरथ नामक राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठधाम प्राप्त किया था। इसी वजह से वैशाख मास की पूर्णिमा का भी विशेष महात्म्य माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु पूजा के साथ ही, उनके बुद्ध अवतार की जयंती मनाई जाती है। वैशाख पूर्णिमा तिथि को कई लोग अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए अनेक उपाय करते हैं। धन प्राप्ति के लिए वैशाख पूर्णिमा की रात में ये उपाय जरूर करें।

1- वैशाख पूर्णिमा के दिन अपार धन की प्राप्ति के लिए सुबह उठकर पीपल के पेड़ के सामने कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करके दीपक जलाएं।

2- वैशाख पूर्णिमा के दिन सफल दाम्पत्य जीवन के लिए पति-पत्नी दोनो मिलकर पूर्ण चन्द्रमा को गाय के दूध का अध्र्य दें। इससे दाम्पत्य जीवन में जीवन भर मधुरता बनी रहेगी।

3- चन्द्र से अगर शुभ ग्रह छ:, सात और आठ राशि में हो तो यह एक बहुत ही शुभ स्थिति है. शुभ ग्रह शुक्र, बुध और बृहस्पति माने जाते हैं। यह योग मनुष्य जीवन सुखी, ऐश्वर्या वस्तुओं से भरपूर, शत्रुओं पर विजयी, स्वास्थ्य, लम्बी आयु कई प्रकार से सुखी बनाता है।

4- वैशाख पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी के चित्र पर 11 कौडिय़ां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन सुबह सभी कौडिय़ों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें, इस उपाय से घर में धन की कोई भी कमी जीवन भर नहीं रहेगी।

5- धन संबंधित आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए वैशाख पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्रमा को देखते हुए इस मंत्र का 108 बार जप करें, ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्या खत्म हो जाएगी।

6- जिस भी व्यक्ति को जीवन में धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वे वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय पूरण चन्द्रमा को गाय के कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर इस मंत्र-ऊँ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम: का उच्चारण करते हुये अघ्र्य दें।

Comments