ज्योतिष में गुरु ग्रह को सुख और सौभाग्य का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करते हैं, उन्हें जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं, जबकि कमजोर होने पर तमाम तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए गुरुवार का दिन अत्यंत ही शुभ है क्योंकि इस दिन न सिर्फ देवगुरु बृहस्पति की शुभता दिलाने वाला गुरुवार है, बल्कि आपकी कुंडली के गुरु ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं।
नवरात्र के दौरान पडऩे वाले गुरुवार के दिन किए जाने वाले बृहस्पति ग्रह के उन सरल और प्रभावी उपायों के बारे में जानते हैं, जिन्हें करते ही जीवन में चमत्कारिक बदलाव आता है। यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होकर आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन रहे हैं तो उनसे संबंधित दोषों को दूर करने और उनकी शुभता को पाने के लिए गुरुवार के दिन एक चांदी की कटोरी में केसर डालकर उसका तिलक बनाएं और भगवान श्री विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद उस कटोरी में बचे हुए तिलक को प्रसाद मानते हुए अपने माथे और नाभि पर लगाएं। मान्यता है कि गुरु ग्रह से इस सनातनी उपाय को करने पर साधक को चमत्कारिक लाभ मिलता है।
ज्योतिष में किसी भी ग्रह की शुभता को पाने के लिए पूजा-पाठ के साथ दान को उत्तम उपाय बताया गया है। गुरु ग्रह की पूजा के साथ कुछ चीजों का दान विशेष रूप से करने का प्रयास करना चाहिए। कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत बनाकर उसके शुभ फल को पाने के लिए किसी सौभाग्यवती स्त्री को पीले रंग के वस्त्र दान करें, यदि ऐसा न संभव हो पाए तो आप किसी मंदिर के पुजारी को पीले रंग के कपड़े कुछ दक्षिणा के साथ दान करें।
यदि कठिन परिश्रम और ढेर सारे प्रयास के बाद भी आपके जीवन से जुड़ी आर्थिक तंगी नहीं दूर हो रही है तो आप माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नवरात्र के गुरुवार को भगवती की साधना के साथ भगवान विष्णु की साधना करना बिल्कुल न भूले. आज भगवान विष्णु और देवी भगवती दोनों को ही पीले रंग के फूल और फल चढ़ाएं और उनके चरणों में दाल एवं गुड़ कुछ दक्षिणा के साथ अर्पित करें. इस उपाय को भक्ति-भाव के साथ करने पर आपको शीघ्र ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
कुंडली में गुरु ग्रह की शुभता को पाने के लिए आज आपको तुलसी, केले और पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए. इस दिन आपको इन तीनों में से जो भी पेड़ उपलब्ध हो, उसमें स्नान-ध्यान करने के बाद जल चढ़ाएं और उसकी विशेष रूप से पूजा करें। अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए इन वृक्षों के नीचे शुद्ध देशी घी का दीया भी जलाएं।
बृहस्पति के उपाय- नौ ग्रहों में बृहस्पति को गुरु ग्रह का दर्जा मिला है इसलिए बृहस्पति आपकी जिंदगी की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो कुंडली का मज़बूत बृहस्पति इंसान को सुख-समृद्धि और ऐश्वयऱ् देता है लेकिन यही बृहस्पति जब खराब स्थिति में होता है तो इंसान को असीम परेशानियां भी देता है। इन तमाम समस्याओं से निजात पाने का सबसे उत्तम उपाय है बृहस्पतिवार का व्रत।
- हर दिन का सम्बन्ध एक ग्रह से होता है
- उस दिन उस ग्रह की पूजा और उपवास करके ग्रह को मजबूत कर सकते हैं
- बृहस्पतिवार के व्रत से तीन देवताओं की कृपा मिल सकती है
- इस व्रत से श्री हरि और बृहस्पति देव की कृपा मिलती है
- श्री हरि की कृपा से संपत्ति और सम्पन्नता दोनों मिल सकती है और मनोकामना पूरी हो सकती है
- बृहस्पति देव की कृपा से संतान और विवाह की समस्याएं दूर हो सकती हैं
यह व्रत हर प्रकार से सुख , शान्ति और समृद्धि देता है।

Comments
Post a Comment