तुलसी के ये उपाय देंगे आर्थिक सम्पन्नता || Vaibhav Vyas


 तुलसी के ये उपाय देंगे आर्थिक सम्पन्नता

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में पडऩे वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है। वरुथिनी एकादशी का व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा। इस एकादशी को समस्त पापों का नाश करने वाली एकादशी कहा जाता है। इस दिन विष्णु भगवान के वराह अवतार की पूजा की जाती है। वरुथिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन किए गए उपायों से विष्णु भगवान की कृपा बरसती है। तुलसी दल विष्णु भगवान को अतिप्रिय माना गया है। ऐसे में तुलसी के कुछ उपाय एकादशी के दिन कर लिए जाएं तो श्री हरि की कृपा मिलने वाली रहती है।

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। अगर आप जीवन की समस्याओं से परेशान हैं तो वरूथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करें। भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करने से वो शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मुश्किलों से मुक्ति दिलाते हैं।

वरुथिनी एकादशी पर तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।

अगर आप किसी तरह की आर्थिक समस्या से परेशान हैं वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु जी को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।  विष्णु भगवान को तुलसी के पत्ते अर्पित करने से सुख-समृद्धि आती है और तरक्की होती है।

अगर आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं तो वरूथिनी एकादशी के दिन गले में तुलसी की माला पहनें। इससे आपका मन शांत रहेगा और काम करने की एकाग्रता बढ़ेगी।

काम में बार-बार रुकावट आती है या फिर अक्सर आपके बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं तो वरुथिनी एकादशी पर तुलसी मां को जल अर्पित करें। इसके बाद जड़ के पास की गीली मिट्टी उठाकर सभी सदस्यों के माथे में लगा दे। इससे घर के सदस्यों को काम में तरक्की मिलती है।

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

एकादशी के दिन सुबह और शाम के समय घर में तुलसी के गमले के पास घी का दीपक जलाएं।

Comments