होली का पर्व लोग बहुत ही हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। रंगों के इस पर्व से पहले होलिका दहन की परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। इस परंपरा के धार्मिक महत्व तो हैं ही, साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी इसे महत्वपूर्ण बताया गया है।
होली से पहले होलाष्टक आते हैं। इस दौरान जितनी भी नकारात्मक ऊर्जाएं होती है, वह सभी बहुत शक्तिशाली हो जाती हैं। खासतौर पर होलिका दहन के दिन तो और भी ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होती है क्योंकि इस दिन सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियों का जोर रहता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे टोटके भी बताए गए हैं, जो आपकी हर तरह की समस्या को दूर भगा सकते हैं।
साधारण समस्याओं को दूर करने का टोटका- सभी के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां चलती रहती हैं, जो न बहुत बड़ी होती हैं और न ही इतनी छोटी की उन्हें नजरअंदाज किया जा सके। ऐसे में आप इन छोटी-छोटी परेशानियों को दूर करने के लिए होलिका दहन के दिन अपनी मु_ी में पीली सरसों को रख कर ले जाएं और होलिका दहन के वक्त उसे अग्नि में डाल दें।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए टोटका- अगर आप बहुत समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आपको एक जटा वाला नारियल लेना चाहिए। नारियल ऐसा हो जिसमें पानी भी हो। इसके साथ ही आपको उस नारियल में 10 के सिक्के को 7 बार कलावे से बांध देना है। अब आप नारियल को दोनों हाथों में लें और फिर उसे होलिका दहन के वक्त अग्नि को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए टोटका- अगर घर के सदस्यों के मध्य आपसी टकराव है या फिर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े अधिक हो रहे हैं, तो आपको होलिका की राख को एक कागज में लपेट कर घर के किसी कोने में रख देना चाहिए।
सुख समृद्धि के लिए टोटका- सभी चाहते हैं कि उनके घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश हो। इसके लिए आप होलिका दहन वाले दिन घर की चौखट में चौमुखी दीपक रख दें।
नौकरी में प्रमोशन के लिए टोटका- अगर आप बहुत समय से नौकरी में प्रमोशन का वेट कर रहे हैं, मगर आपको मिल नहीं रहा है, तो आपको किसी एक शिवलिंग में 21 गोमती चक्र अर्पित करने चाहिए और दूसरे दिन उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी या फिर अपने ऑफिस की वर्क डेस्क के अंदर रख लेना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होगा।
अच्छी सेहत के लिए टोटके- अगर आप काफी समय से बीमार हैं या फिर आप चाहते हैं कि आप सेहतमंद बने रहें तो आपको होलिका दहन के दिन श्रीफल लेकर 7 बार उसे अपने ऊपर से एंटी क्लॉक वाइस घुमा कर अग्नि को अर्पित कर देना चाहिए।

Comments
Post a Comment