नवरात्रि में मां की आराधना से होगी आर्थिक तंगी दूर || Vaibhav Vyas




 नवरात्रि में मां की आराधना से होगी आर्थिक तंगी दूर

चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बड़ा महत्व है। कहते हैं कि अगर इन दिनों पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया जाए तो मां दुर्गा प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। यदि आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो इन 9 आसान उपायों को करने से आप पर मां की कृपा बरसेगी और आपको सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने घर के पूजा स्थान पर भगवती दुर्गा, भगवती लक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें। इन सभी को फूलों से सजाकर विधि विधान से पूजन करें। सच्चे मन और पूरे भक्ति भाव से नौ दिनों तक मां दुर्गा के स्मरण कर व्रत रखें। यदि सारे व्रत रखने की शक्ति न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास अवश्य करें। ऐसा करने से आपको मां भगवती की विशेष कृपा होगी। नौ दिनों तक अपने घर में मां के नाम की ज्योत जरूर जलाएं। साथ ही पूजा के समय नवार्ण मंत्र ऊं ऐ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै का जप जरूर करें।

नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए। यदि किसी के पास कम समय है तो दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण लाभ लेने के लिए सबसे पहले कवच, कीलक व अर्गला स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इसके बाद कुंजिका स्त्रोत का पाठ कर लें। ऐसा करने से दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ का फल प्राप्त हो जाता है।

पूजा करते वक्त हमेशा लाल रंग के आसन का ही इस्तेमाल करें। इस बात का ख्याल रखें कि आसन लाल रंग और ऊनी होना चाहिए। यदि आपके पास लाल रंग का आसन न हो तो कोई कंबल लें और उस पर लाल रंग का दूसरा कपड़ा बिछाकर उस पर बैठकर पूजा करें। पूजा पूरी होने के बाद आसन को प्रणाम करके उठाकर रख दें।

पूजा करते वक्त लाल रंग के वस्त्रों पहने। लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं रोली का तिलक भी जरूर लगाएं। दरअसल, लाल रंग के कपड़े पहनने से आपको विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है।

मां दुर्गा को सुबह उठकर स्नान करने के बाद दूध में शहद मिलाकर मां को अर्पित करें। पूजा के स्थान के पास इसे रख दें और फिर उसे ग्रहण करने से आपको बल की प्राप्ति होगी।

नवरात्रि में पूरे नौ दिन पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर देवी को भोग लगाएं और बाद में इस प्रसाद को ग्रहण करें। ऐसा करने से आपकी मन की अधूरी आस पूरी हो जााएगी।

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर 9 कन्याओं का पूजन करने का विशेष फल मिलता है। इन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के 9 स्वरुपों के समान माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें की कन्याओं को दक्षिण दिशा की ओर बिठाएं। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

Comments