नवरात्रि में विशेष उपाय से मिलती सुख-समृद्धि || Vaibhav Vyas


 नवरात्रि में विशेष उपाय से मिलती सुख-समृद्धि

चैत्र नवरात्रि 22 मार्च  से शुरू हो रही है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-उपासना सात्विकता के साथ सच्चे मन से की जाए तो मां दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं और घर में रखी वस्तुओं का खास महत्व होता है। वास्तु के कुछ उपायों से माता रानी को प्रसन्न किया जा सकता है। चैत्र नवरात्रि में वास्तु के कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। चैत्र नवरात्रि में इन वास्तु दोष के कुछ विशेष उपाय करने चाहिए जिससे घर से वास्तु दोष उपायों के लिए भी नवरात्रि का समय उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से मां की आराधना करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो घर में लगाएं गुड़हल का पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा। चैत्र नवरात्रि में घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाएं। इससे धन की वृद्धि होती है। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

चैत्र नवरात्रि के दौरान ऑफिस के मुख्य द्वार पर बर्तन में जल भरकर पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इसमें लाल और पीले फूल डालें। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय की समस्या दूर होगी। चैत्र नवरात्रि में ऊँ का चिन्ह मुख्य द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा में होता है। इससे सकारात्मकता का संचार होगा। नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

चैत्र नवरात्रि में पूजा स्थल में अखंड ज्योत दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ ही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत उत्तम रहती है और वो हर क्षेत्र में विजय हासिल करते हैं।

Comments