महाशिवरात्रि पर करें रुद्राभिषेक || Vaibhav Vyas


 महाशिवरात्रि पर करें रुद्राभिषेक

ऐसी मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को रोग, दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसलिए भगवान शिव के रुद्राभिषेक करने की परंपरा है। कहा जाता है कि रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याओं को दूर करते हैं।

महाशिवरात्रि पर करें रुद्राभिषेक- सबसे पहले शिवलिंग स्थापित करें। इसके लिए अपने घर में किसी साफ थाली में शिवलिंग को विराजमान कराएं। इसके बाद शिवलिंग के दाहिनी तरफ घी का दीपक जलाकर रख दें। इसके बाद एक थाली में पुष्प, अगरबत्तियां, घी, दही, शहद, ताजा दूध, पंचामृत, गुलाब जल, मिठाई, गंगाजल, कपूर, सुपारी, बेल पत्र, लौंग, और इलायची रख दें। ऊपर बताई गई पूजा सामग्री को एक थाली में सजाकर पूर्व दिशा की तरफ आसन लगाकर बैठ जाएं। रुद्राभिषेक करने के लिए स्त्री और पुरुष दोनों को ही स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद ओम नम: शिवाय का जप करते हुए पहले बेल पत्र चढ़ाएं, दीपक और पुष्प उन्हें अर्पित करें।

इसके बाद ओम नम: शिवाय का जप करते हुए रुद्राभिषेक की शुरुआत करें। इसके बाद शिवलिंग पर पंचामृत डालें। इसके बाद चंदन और जल चढ़ाएं। फूल, कच्चा दूध और उसके बाद गंगाजल या जल चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग को साफ कर लें। इसके बाद शिवलिंग पर वस्त्र, जनेऊ और दाहिनी अंगुली से चंदन लगाएं। इसके बाद धूप जलाएं और भस्म, बेल पत्र, दूर्वा और फूल बरसाएं। आप चाहें तो रुद्राभिषेक करते समय ओम नम: शिवाय के साथ साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

रुद्राभिषेक के विभिन्न प्रकार और उनका फल-

दूध से भगवान शिव का अभिषेक- यदि आप कच्चे दूध के साथ भगवान शिव का अभिषेक करते हैं व्यक्ति को दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है।

शहद से भगवान शिव का अभिषेक- ऐसा माना जाता है कि शहद से अभिषेक करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

पंचांमृत से भगवान शिव का अभिषेक- पंचांमृत से यदि आप भगवान शिव का अभिषेक करते हैं तो आपको धन समृद्धि प्राप्त होती है।

घी से भगवान शिव का अभिषेक- अगर कोई भगवान शिव का घी से अभिषेक करता है तो उसे बीमारियों और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

दही से भगवान शिव का अभिषेक- ऐसी मान्यताएं है कि दही से भगवान शिव का अभिषेक करने से निसंतान दंपत्ति को आशीर्वाद के रुप में संतान प्रदान होती है।

Comments