माघी पूर्णिमा उपाय करने से दूर होंगी आर्थिक समस्याएं || Vaibhav Vyas


 माघी पूर्णिमा उपाय करने से दूर होंगी आर्थिक समस्याएं

शास्त्रों में वैसे तो सभी पूर्णिमाओं का विशेष महत्व है लेकिन माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को विशेष फलदायी मानी गई है। मान्यता है कि माघ मास में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं इसलिए माघी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन सत्यनारायण की भगवान की पूजा व कथा की जाती है। साथ ही पूर्णिमा का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है इसलिए पुराणों में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।  इन उपाय के करने से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

शास्त्रों में माघी पूर्णिमा को भाग्यशाली तिथि बताया गया है। इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में घर की साफ-सफाई करके पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों का तोरण लगाएं और फिर घर की दहलीज पर हल्दी व कुमकुम लगाएं। इसके बाद मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर रोली-अक्षत लगाएं और फिर दहलीज पर घी का दीपक जलाकर प्रणाम करें। इसके बाद तुलसी की पूजा करें, उनको जल, दीपक और भोग अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और ऐशवर्य की प्राप्ति होती है।

माघी पूर्णिमा के दिन जप-तप व दान का विशेष महत्व बताया गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को तिल, कंबल, घी, फल आदि चीजों का दान करें। इसके साथ ही पूजा घर में घी का अखंड दीपक जलाएं और उसमें चार लौंग रख दें। ऐसा करने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

माघ पूर्णिमा के दिन भगवद्गीता, विष्णु सहस्त्रनाम या फिर गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना बहुत फलदायी माना गया है। पुराणों में पूर्णिमा के दिन इन तीनों का पाठ करना बहुत चमत्कारिक बताया गया है। ऐसा करने से सभी संकट दूर होते हैं और परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है। साथ ही घर या आपके आसपास मौजूद नकारात्मक शक्ति नष्ट हो जाती है और आपके आसापास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे आपके सभी कार्य बनने लग जाते हैं।

Comments