माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान शुभ फलदायी || Vaibhav Vyas


 माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान शुभ फलदायी

माघ मास की पूर्णिमा 5 फरवरी, 2023 को पड़ रही है। माघ मास की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। माघी पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। साथ ही स्नान के बाद दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

माघ पूर्णिमा का महत्व- मघा नक्षत्र के नाम से ही माघ पूर्णिमा की उत्पत्ति होती है। ऐसा माना गया है कि माघ माह में सभी देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयाग में स्नान, दान और जप करते हैं। तभी इस महीने का धार्मिक दृष्टि से विशेष महात्म्य बन पड़ता है। कहते है इस दिन लोग अगर प्रयाग या गंगा नदी में स्नान करते है तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में ऐसा माना गया है माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है।

माघ पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि-

- माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप का विशेष बताया गया है।

- माघ पूर्णिमा के दिन प्रात: काल सुबह उठ कर गंगा नदी या किसी पावन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।

- स्नान के समय सूर्य देव के मंत्र का जाप करें और सूर्य को अघ्र्य दें।

- स्नान के बाद पूरे दिन व्रत रखें।

- इस दिन भगवान मधुसूदन की पूजा करे।

- असहाय लोगों या ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दें।

- साथ ही दान में तिल और काले तिल का दान करना बेहद जरुरी है।

- पूर्णिमा व्रत के साथ ही माता महालक्ष्मी का पूजन-अर्चना करना चाहिए।

- सात्विकता के साथ किए गए व्रत से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

- व्रत करने वालों को इस दिन व्रत से संबंधित कथा का श्रवण-वाचन अवश्य करना चाहिए।

- व्रत करने के पश्चात कथा सुनने से व्रत का पूर्ण फल मिलने वाला रहता है।

Comments