राशि अनुसार किए उपायों से दूर होंगी परेशानियां || Vaibhav Vyas


 राशि अनुसार किए उपायों से दूर होंगी परेशानियां

फाल्गुन मास में जहां धार्मिक महत्व के व्रत-त्यौहार होते हैं, वहीं इस महीने खास की तरह की पूजा और उनके अनुसार किए गए उपायों से भी जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने वाली रहती है। वैसे ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि अनुसार उपाय अपनाए जाएं तो उनका दिन-प्रतिदिन के जीवन में भी असर देखने को मिलता है और परेशानियां दूर होने लगती है।

मेष राशि के जातकों को फाल्गुन मास में ये छोटे छोटे उपाय बड़ा फायदा दिलाने वाले रहते हैं।

- प्रतिदिन घर से निकलने से पहले चीनी डालकर पानी पिएं।

- अपनी माता जी की सेवा करें और प्रतिदिन उनका आशीर्वाद लें।

- गऱीब/निर्धन लोगों में लाल या माणिक्य रंग के कपड़े दान करें।

वृषभ राशिनन वालों को

- प्रतिदिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक/दीया जलाना चाहिए।

- अपने घर के पूजा स्थान पर प्रतिदिन कनकधारा स्तोत्र का जाप करें।

मिथुन राशि वालों को

- गऱीबों या मंदिर में दही, दूध या चीनी दान करना चाहिए।

- प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

- फाल्गुन मास के दौरान रात में दूध का सेवन न करें।

कर्क राशि

- चंद्रमा की रोशनी में बैठकर चंद्र देव के मंत्रों का 108 बार जाप करें।

- दूध और दही दान करें।

- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें।

सिंह राशि

- पानी में थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।

- प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि

- प्रतिदिन गायों को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं।

- प्रतिदिन माँ लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल रंग फूल चढ़ाएं।

तुला राशि

- सफ़ेद रंग के कपड़े पहनें।

- नित्य भगवान शिव की उपासना करें।

- भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

- पानी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अघ्र्य दें।

- चंद्र देव के मंत्रों का उच्चारण करें।

- भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।

धनु राशि

- प्रतिदिन तुलसी की पूजा करें और घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं।

- घी, सफेद चंदन और दूध का दान करें।

मकर राशि

- अपनी माता जी की देखभाल करें और उनकी इच्छापूर्ति करें।

- माता लक्ष्मी को लाल रंग के फूल चढ़ाकर विधिवत पूजा करें।

- जल में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को चढ़ाएं।

कुंभ राशि

- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

- गऱीब/निर्धन लोगों को काले रंग के कपड़े दान करें।

मीन राशि

- गऱीबों या फिर मंदिर में सफेद चंदन, घी, दूध और दही आदि का दान करें।

- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

- प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

- चांदी के गिलास में पानी पिएं।

फाल्गुन मास में हो रहा है मालव्य योग का निर्माण

वैदिक ज्योतिष में मालव्य योग का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। 15 फरवरी 2023 को शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करते ही मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इस योग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना गया है क्योंकि मालव्य योग की गणना 5 महापुरुष योगों में होती है।

इस योग का निर्माण देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में हो रहा है तो मीन राशि के जातकों को इसके कई लाभ मिलेंगे, जैसे कि करियर में तरक्की आदि। इसके अलावा वृषभ, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों को भी इसके कई सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

Comments