अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा से पापों से मिलेगी मुक्ति || Vaibhav Vyas


 अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा से पापों से मिलेगी मुक्ति

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन अमावस्या होती है। साल 2023 में माघ महीने की अमावस्या तिथि 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को है। माघ मास में पडऩे के कारण इसे माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। अमावस्या का नाम दिनों के अनुसार निर्धारित किया जाता है। 21 जनवरी 2023 के दिन शनिवार को पडऩे वाली माघ की अमावस्या शनि अमावस्या भी है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितरों को तर्पण करने और भगवान विष्णु की पूजा से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन स्नान, दान-तप व मौन रखने के अलावा व्रत कथा का पाठ करने के बाद ही पूर्ण फल मिलता है।

माघी अमावस्या 2023 मुहूर्त- इस बार माघ माह की अमावस्या तिथि 21 जनवरी दिन  शनिवार को  प्रात:काल 6.17 पर शुरू होगी और 22 जनवरी रविवार को 02.22  तक रहेगी। माघ अमावस्या का व्रत, स्नान, दान आदि कार्य 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को किया जाएगा।

माघी अमावस्या पूजा विधि- अमावस्या के दिन प्रात: काल उठकर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि यह सम्भव न हो तो घर पर ही स्नान कर लें। नदी या सरोवर में ही अंजलि से सूर्य देव को जल का अघ्र्य दें। अब बहती धारा में तिल प्रवाहित करें। अब भगवान विष्णुजी की पूजा करें, इन्हें फल, फूल, धूप, दीप, अगरबत्ती आदि चढ़ाएं। इस दिन पितरों की भी पूजा करने का विधान है। सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण करें। अन्त में प्रसाद वितरण करें। इसके बाद गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं और यथा शक्ति दान-पुण्य जरूर करना चाहिए।

Comments