कार्तिक मास में तुलसी पूजा परम कल्याणकारी || Vaibhav Vyas


 कार्तिक मास में तुलसी पूजा परम कल्याणकारी

हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत अधिक महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं. इसी कारण यह महीना काफी शुभ माना जाता है। कार्तिक मास में तुलसी पूजन का काफी महत्व होता है। इस महीने में तुलसी पूजा के साथ नियमितता के साथ उपाय किए जाए तो सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली मानी गई है। वैसे तो तुलसी की पूजा पूरे साल करना अच्छा माना जाता है। लेकिन कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करना परम फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करने से अकाल मृत्यु की आशंका कम होती है। वहीं कार्तिक मास में तुलसी और शालिग्राम के विवाह की भी परंपरा चली आ रही है। कार्तिक मास में एक महीने लगातार तुलसी के नीचे दीपक जलाने से परम पुण्य की प्राप्ति होती है और हमारे जीवन सुख शांति स्थापित होती है। कार्तिक मास में एक महीना लगातार तुलसी के पौधे पर दीपक जलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस दौरान सुबह जल्दी उठकर तुलसी को जल चढ़ाएं। इस महीने में तुलसी के पौधे का दान भी करना चाहिए। हर गुरुवार को तुलसी के पौधे को कच्चे दूध से सींचना चाहिए। शाम को तुलसी के सामने दीपक जलाना चाहिए। गुरुवार को तुलसी के छोटे से पौधे को पीले कपड़े में बांधकर ऑफिस या दुकान में रखें, ऐसा करने से कारोबार में चमक आती है और नौकरी में प्रमोशन की संभावना भी बढ़ जाती है। सोमवार को सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के 5 पत्ते तोड़कर भगवान शिव और भगवान विष्णु का ध्यान करें। इसके बाद पत्तों को गंगाजल से धोकर मंदिर में रख दें। रात को सोने से पहले इन पत्तों को तकिए के नीचें रखकर सोएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक संतुष्टि के साथ सुख-शांति और समृद्धि का वास होने लगता है।

कहते हैं कि कार्तिक के महीने में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी से को जल चढ़ाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं। कार्तिक मास में तुलसी पर जल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी।

आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

Comments