सुख-समृद्धि के लिए करें गणेश मंत्रों का जाप || Vaibhav Vyas


 सुख-समृद्धि के लिए करें गणेश मंत्रों का जाप

गणेश जी के मंत्रों का जाप सभी विघ्न-बाधाओं से मुक्ति दिलाकर सुख-शांति और समृद्धि लाने वाले माने गए हैं। मंत्र जाप करने से पहले स्नान कर साफ़ सुथरे वस्त्र ही धारण करें। गणपति मंत्र जाप शुरू करने से पहले आसन बिछाना और धूप अगरबत्ती आदि जलाना बिल्कुल ना भूलें। मंत्र जाप करने से पहले गणेश जी का ध्यान अवश्य करें। आप जिस कार्य की सिद्धि के लिए मंत्र जाप करने जा रहे हैं उसका संकल्प अवश्य लें। मंत्र जाप हमेशा वज्रासन मुद्रा में करना ही लाभकारी साबित होता है।

गणेश जी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में करना फलदायी साबित होता है। मंत्र जाप के लिए एक नियत स्थान और नियमित समय का अनुसरण करना बेहद आवश्यक माना जाता है। गणेश मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष और तुलसी की माला का ही प्रयोग करें। मंत्र जाप के लिए हमेशा शांत जगह का चुनाव करें और ध्यान मुग्ध होकर ही मंत्रों का जाप करें। धीमी आवाज में शुद्धता के साथ ही मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। जितनी बार मंत्र जाप करना है उसे संकल्पपूर्वक पूर्ण करना चाहिए। इस प्रकार से गणेश जी के विशेष मंत्रों का जाप कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

वक्रतुण्ड महाकाय कोटिसूर्य समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरू मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

अर्थात- हे टेढ़ी सूंढ़ और विशालकाय शरीर वाले करोड़ों सूर्य की तरह चमकने वाले भगवान श्री गणेश आप मुझ पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखें ताकि मेरे किसी भी काम में कोई बाधा ना आये और सफलता पूर्वक मेरे सारे कार्य संपन्न हो सकें। आपकी शुभ दृष्टि मुझ पर सदा बनी रहे।

ऊँ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये।

वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।।

अर्थात- इसे गणेश जी के बीज मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। इस विशिष्ट मंत्र का अर्थ है, हे विनायक श्री गणेश आपकी कृपा दृष्टि और आशीर्वाद मुझे हर जन्म में मिलता रहे और आपके आशीर्वाद से मैं एक सुखी और स्वास्थ्यवर्धक जीवन बिता सकूँ। मुझे ऐसा सौभाग्य प्रदान करें जिससे मेरे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाएँ।

ऊँ एकदन्ताय विद्ममहे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्ति प्रचोदयात्।।

अर्थात- इसे गणेश जी के गायत्री मन्त्र के रूप में भी जाना जाता है। हे एकदन्त भगवान श्री गणेश आप सर्वव्यापी हैं, आपकी सूंढ़ हाथी के सूंढ़ के सामान मुड़ी हुई है। हम आपसे समृद्धि की कामना करते हैं। हम आपसे कामना करते हैं की हमारे मन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान से उसे प्रकाशित करें।

Comments