सुखकर्ता, दुखहर्ता और विघ्नविनाशक || Vaibhav Vyas


 सुखकर्ता, दुखहर्ता और विघ्नविनाशक

गणेशोत्सव के दौरान गणपति पूजा के ये 10 दिन सुख समृद्धि देने वाले और भाग्य में वृद्धि करने वाले माने जाते हैं। मान्यता है कि इन 10 दिनों में बप्पा से जो भी मांगो हर मुराद पूरी होती है। भगवान को सुखकर्ता, दुखहर्ता और विघ्नविनाशक माना जाता है। यानी वह हमारे सभी शुभ कार्यों को बिना किसी विघ्न बाधा और संकट के पूर्ण करते हैं और हमें सदा सुखी और संपन्न रहने की आशीष देते हैं। बप्पा को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय जो पूजा के इन 10 विशेष दिनों में करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

गणेश यंत्र- ज्योतिशास्त्र के अनुसार, गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र है। घर में इसकी स्थापना करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस यंत्र की स्थापना व पूजन से बहुत लाभ होता है। इस यंत्र के घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती।

हाथी से जुड़ा उपाय- अगर आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं, तो आप गणेश पूजा के इन 10 दिनों में हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगी।

रोजाना लगाएं घी और गुड़ का भोग- अगर आपको धन की इच्छा है, तो इसके लिए आप भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो सकता है। इसके साथ ही रोजाना घर में गणेशजी की पूजा करने के बाद समीप स्थित किसी गणेश मंदिर जाएं और भगवान श्रीगणेश को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

पूजा के वक्त करें यह काम- अगर आपने भी घर में इस बार गणपतिजी की स्थापना की है तो इस उपाय से खाली झोलियां भर सकती है। गणेशजी को हल्दी की पांच गांठें श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 10 दिन तक करने से प्रमोशन होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

विवाह में हो रही हैं देरी- यदि आपके घर में विवाह योग्य पुत्र और पुत्री हैं और उनकी शादी किसी वजह से नहीं हो पा रही है तो श्रीगणेशजी को मालपुए का भोग लगाएं व व्रत रखें। शीघ्र ही उनके विवाह के योग बन सकते हैं।

Comments