2 अक्टूबर 2022 से 23 नवम्बर 2022 तक शुक्र अस्त || Vaibhav Vyas

2 अक्टूबर 2022 से 23 नवम्बर 2022 तक शुक्र अस्त 

        2 अक्टूबर 2022 से 23 नवम्बर 2022 तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा 5 प्रमुख तारा ग्रहों में से शुक्र प्रमुख तारा ग्रह है तथा इनका अस्त होना मांगलिक एवं शुभ कार्यों को भी वर्जित बना देता है। 
तो दूसरी ओर शुक्र इस समय में कन्या, तुला एवं वृश्चिक राशिस्थान से अपनी यात्रा को तय करने वाले होंगे। हालांकि 18 अक्टूबर से इनकी स्थितियां परिवर्तित हो जाएगी तथा इस क्रम से चलते हुए ये भी तय हैं कि यहां जो आध्यात्मिक प्रगति की ओर खुद को बढ़ाने वाले होते है उनके लिए इस तारा ग्रह का अस्त होना जीवन को तारतम्य भी देता है तथा उसमें कमी नहीं आने देता। 

दूसरी ओर ये भी देखिएगा कि कहीं ना कहीं शुक्र की स्थितियां भौतिकता के साथ व्यक्ति को जोड़ती हैं।

मेष राशि के जातक इस अंतराल में स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ राशि के जातकों को शेयर मार्केट में थोड़ी सावधानी बरतकर चलनी चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों के लिए खर्चें सामने आ सकते है।

कर्क राशि के जातक व्यर्थ के विवादो से उलझने से बचें।

सिंह राशि के लोगों के लिए यहां लक्षाधिपति योग इतना प्रभाव नहीं रहेगा।

तो दूसरी ओर कन्या राशि के जातकों के लिए राशि भाव में ही शुक्र को देख रहे हैं, ये स्पष्ट करते हैं कि इस यात्रा में कहीं ना कहीं इस क्रम के साथ आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

तुला राशि के जातकों के लिए यात्राओं में संभलने का समय हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यहां पूर्वाभास में कमी रहेगी।

धनु राशि के जातकों के लिए आलस्य घर कर सकता हैं।

मकर राशि के जातक आध्यात्मिकता से विरक्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि के जात यूरिन इंफेक्शन से ग्रस्त रह सकते है।

मीन राशि के जातक गृहस्थ जीवन में तनाव से बचें।

Comments