सावन में उपायों से समस्याओं से मिलती मुक्ति || Vaibhav Vyas


 सावन में उपायों से समस्याओं से मिलती मुक्ति

भारतीय सनातन धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए पर्व के समान है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कांवड़ यात्रा एक तरह से उत्सव के रूप में मनाई जाती है। सावन सोमवार को विशेष रूप से की जाने वाली भगवान शिव की पूजा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। ज्योतिष शास्त्र में श्रावण मास में सुख, शांति और समृद्धि और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी सावन के महीने में इन उपायों को करता है, उसे न केवल बीमारियों और दोषों से मुक्ति मिलती है, बल्कि आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलने वाले सावन मास में कुछ उपायों को अपनाकर शिव जी की पूजा-अर्चना की जाए तो तमाम संकटों से मुक्ति मिलकर शिव कृपा बरसने लगती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास की शिवरात्रि पर देवी पार्वती को नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए चांदी की बीच या पायल चढ़ाने से धन के आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।

श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाने से भी धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

सावन के महीने में पति-पत्नी के साथ मिलकर पंचामृत से भगवान शंकर का अभिषेक करने से दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सावन के सोमवार के दिन शिव शंभू का अनार के रस से अभिषेक करना चाहिए। सावन के महीने में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। सावन के महीने में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें एंव गुग्गल का धूप दें, घर की सारी परेशानियां दूर होकर सुख-शांति और समृद्धि का वास होने लगेगा।

Comments