भगवान विष्णु के मंत्रों के जाप से शुभ फलों की प्राप्ति || Vaibhav Vyas


 भगवान विष्णु के मंत्रों के जाप से शुभ फलों की प्राप्ति

भगवान नारायण विष्णु हरि की कृपा पाने के लिए नित्य मंत्रों का जाप किया जाए तो समस्याओं का समाधान तो होगा ही साथ ही श्री विष्णु की कृपा से ग्रह दोष-बाधाओं का निवारण भी होने वाला रहता है। यहीं नहीं माना जाता है कि हनुमान जी की ही तरह श्रीकृष्ण का जाप करने वालों को भी शनिदेव कभी परेशान नहीं करते। वहीं इसके अलावा आप की कैसी भी समस्या हो श्रीकृष्ण का एक बार मन से ध्यान आपको हर कठिनाई से बाहर ला देता है। इसके अलावा श्रीकृष्ण की भक्ति करने वालों को राहु केतु के दोषों से भी काफी हद तक मुक्ति मिलती है। वहीं इनके जाप के संबंध में यह भी मान्यता है कि श्रीकृष्ण अपने भक्तों को सभी भौतिक सुख भी प्रदान करते हैं।

ऐसे में यदि आप भी मुरली मनोहर श्रीकृष्ण की जल्द और खास कृपा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए उनके इन खास मंत्रों का जाप आपको उनके ज्यादा नजदीक ले जाएगा।

मंत्र- ऊँ नमो भगवते श्री गोविन्दाय- मान्यता है भगवान श्रीकृष्ण के इस द्वादशाक्षर (12) मंत्र का जो भी साधक जाप करता है, उसे सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। प्रेम विवाह की अभिलाषा रखने वाले जातकों के लिए यह रामबाण साबित होता है।

ऊँ कृं कृष्णाय नम:- यह पावन मंत्र स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताया गया है। माना जाता है कि इसके जप से जीवन से जुड़ी तमाम बाधाएं दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

ऊँ श्री कृष्णाय शरणं मम्- कहा जाता है कि जीवन में आई विपदा से उबरने के लिए भगवान श्रीकृष्ण का यह बहुत ही सरल और प्रभावी मंत्र है। इस महामंत्र का जाप करने से भगवान श्रीकृष्ण बिल्कुल उसी तरह मदद को दौड़े आते हैं जिस तरह उन्होंने द्रौपदी की मदद की थी।

आदौ देवकी देव गर्भजननं, गोपी गृहे वद्र्धनम्।

माया पूतं जीव ताप हरणं गौवद्र्धनोधरणम्।।

कंसच्छेदनं कौरवादिहननं, कुंतीसुपाजालनम्।

एतद् श्रीमद्भागवतम् पुराण कथितं श्रीकृष्ण लीलामृतम्।।

अच्युतं केशवं रामनारायणं कृष्ण:दामोदरं वासुदेवं हरे।

श्रीधरं माधवं गोपिकावल्लभं जानकी नायकं रामचन्द्रं भजे।।

श्रद्धा और विश्वास के इस मंत्र का जाप करने के संबंध में मान्यता है कि इससे न सिर्फ तमाम संकटों से मुक्ति मिलती है, बल्कि सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सुख, समृद्धि और शुभता बढ़ाने में यह महामंत्र काफी कारगर साबित होता है।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥

इस मंत्र को महामन्त्र भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस महामंत्र का जप उसी प्रकार करना चाहिए जैसे एक शिशु अपनी माता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रोता है।

Comments