सूर्य देव की पूजा से मान-सम्मान में वृद्धि || Vaibhav VYas


 सूर्य देव की पूजा से मान-सम्मान में वृद्धि

सूर्य देव को पराक्रम और तेज का देवता माना जाता है। इसलिए कहते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह तेज होता है उन्हें जीवन में मान-सम्मान मिलता है। रविवार का दिन सूर्य देव की स्तुति को समर्पित है। रविवार का व्रत रखने से भगवान भास्कर शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अगर आपके मन में कई सारी इच्छाएं और मनोकामनाएं हैं, तो आप रविवार का व्रत कर सकते हैं। सूर्य देव की कृपा के लिए रविवार का व्रत सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि ये व्रत सुख और शांति देता है। पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में भगवान सूर्य के अघ्र्यदान का विशेष महत्व बताया गया है। रविवार का दिन सूर्य उपासना के लिए सर्वोत्तम है। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन सूर्य की पूजा विशेष फलदायी होती है, इससे मान-सम्मान और तेज की प्राप्ति होती है।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे में जल लें। उसमें लाल फूल, चावल डालें। प्रसन्न मन से सूर्य मंत्र का जाप करते हुए भगवान सूर्य को अघ्र्य दें। अघ्र्यदान से भगवान सूर्य प्रसन्न होंगे। इसके लिए  रोजाना सूर्योदय से पहले शुद्ध होकर स्नान कर लें। इसके बाद सूर्यनारायण को तीन बार अघ्र्य देकर प्रणाम करें। संध्या के समय फिर से सूर्य को अघ्र्य देकर प्रणाम करें। सूर्य देव की कृपा से हृदय रोग से भी मुक्ति मिलने वाली होती है। इसके लिए जल में लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें। सूर्य देव को गुड़ का भोग लगाएं। लाल चन्दन की माला अर्पित करें। ऊँ आदित्याय नम: का जाप करें। पूजा के उपरान्त माला को गले में धारण करें।

शत्रुओं पर विजय पाने के लिए सूर्य देव का रविवार के दिन उपवास रखें, नमक न खाएं। स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें। सूर्य की रौशनी में बैठकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें और विजय प्राप्ति की प्रार्थना करें।

जल में रोली, चन्दन और फूल मिलाकर इसे सूर्य देव को अर्पित करें। ताम्बे का एक चौकोर टुकड़ा भगवान सूर्य को अर्पित करें। ऊँ भास्कराय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद तांबे का चौकोर टुकड़ा अपने पास रख लें जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होनी वाली मानी गई है।

रविवार के दिन लाल कनेर के फूल और चंदन से सूर्य देव की पूजा करना अच्छा होता है। इससे आपकी सारी तकलीफें दूर होंगी। रविवार के दिन बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करना भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ऐसा लगातार सात रविवार करना चाहिए।

जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन एक नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल बांधना चाहिए। अब इसे बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। रविवार के दिन गणेश जी का पूजन भी लाभकारी होता है। इस दिन सफेद आक की जड़ से गणेश जी की प्रतिमा बनाएं। अब उन्हें खीर का भोग लगाएं। इससे आपकी तरक्की होगी। कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। इससे परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

Comments