होलिका दहन के समय उपाय किए जाएं तो सुख-समृद्धि || Vaibhav Vyas


 होलिका दहन के समय उपाय किए जाएं तो सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में अग्नि को पवित्र माना गया है। वहीं होली पर अग्नि का महत्व बढ़ जाता है। लोग होलिका दहन की अग्नि से अपने घर का चूल्हा जलाते हैं ताकि परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे। भोजन को उसकी आग में पकाया जाता है और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इस दिन महिलाएं दूध, पानी, कुमकुम, अक्षत, फूल से होलिका की पूजा करती हैं और प्रार्थना करती हैं कि जैसे भगवान ने प्रह्लाद को विपत्तियों से बचाया, उसी तरह उनके परिवार की रक्षा करें।

इस दिन होलिका को गाय के गोबर से बना नारियल चढ़ाया जाता है। गोबर से बने गोल चक्र भी चढ़ाए जाते हैं और इन चक्रों का अर्थ यह है कि जैसे भगवान विष्णु अपने चक्र से भक्तों की रक्षा करते हैं, वैसे ही वे हमारी भी रक्षा करें। होलिका दहन से पहले लोग कच्चे सूत से इसकी परिक्रमा करते हैं और होलिका पर लपेट देते हैं ताकि प्रह्लाद जी की रक्षा हो सके।

इसी वजह से होलिका दहन के समय कुछ उपाय किए जाएं तो समस्याओं का समाधान होकर सुख-समृद्धि का वास होने लगता है। यदि आपके घर, दुकान, प्रतिष्ठान को नजर लग गई हो या प्रतिद्वंदी ने कुछ करा दिया हो तो, होलिका दहन की शाम मुख्य द्वार की दहलीज पर लाल गुलाल छिड़कें, उस पर आटे का दोमुखी दिया, थोड़ा सा सरसों का तेल डाल कर जलाएं। समस्याओं के निराकरण की प्रार्थना करें और दीपक ठंडा होने पर होलिका में डाल आएं, लाभ होगा।

कमल गटटे् की माला से ओम् महालक्ष्म्यै नम: का जाप करें। यही माला धारण करके होलिका के निकट देसी घी का दीपक जलाकर आर्थिक संपन्नता की प्रार्थना करें, शीघ्र लाभ होता है।

यदि कोई आत्मीय आपका कहना नहीं मानता या आपका शत्रु ही बन गया हो तो उसका नाम लेते हुए होलिका की रात, लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जाप करें- ओम् कामदेवाय विद्महे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात।

दुकान, आफिस, फैक्ट्री या मकान में अक्सर होने वाली या अचानक चोरी या नुकसान के बचाव हेतु सूखा नारियल और तांबे का पैसा घर या दुकान में सात बार चारों कोनों में घुमा कर होलिका में डालें।

होली के दिन आसमान में चांद दिखने से पहले किसी खुली जगह पर खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि इस स्थान से चंद्रमा दिखाई देना चाहिए। फिर चंद्रमा को याद करते हुए कुछ सूखे खजूर चांदी की थाली में रख दें और कुछ मखाने रख दें। अब घी के दीपक से धूप का घर करें। और हल्की अगरबत्ती। अंत में दूध से चंद्रमा को अघ्र्य दें।

सफेद मिठाई और केसर मिश्रित साबूदाने की खीर को अघ्र्य के साथ चढ़ाएं। घर में समृद्धि और धन पर नियंत्रण रखने के लिए चंद्रमा से ऐसी कामना करें। बाद में बच्चों में प्रसाद और मखाना बांटें। फिर प्रत्येक पूर्णिमा की रात्रि को चन्द्रमा को दूध अर्पित करें। कुछ दिनों बाद ये समस्याएं दूर हो जाएंगी, लेकिन इसकी शुरुआत होली के दिन से ही करना उत्तम माना गया है।

सबसे पहले एक नारियल को लाल कपड़े में गेहूँ के आसन पर रख दें। अब नारियल पर सिंदूर का तिलक लगाएं। फिर नीचे लिखे मंत्र का जाप मूंगे की माला से करें। 21 माला जाप के बाद इस पोटली को दुकान में ऐसी जगह पर लटका दें, जहां ग्राहकों की निगाह इस पर टिकी रहे। इससे व्यापार में सफलता मिल सकती है।

साथ में दुकान या व्यापार स्थल जहां वह लाल कपड़ा लटका हुआ है, वहीं पूजा करते हुए श्री श्री श्री श्री श्री परम सिद्धि बिजनेस वृधि नम:। मंत्र का जाप अवश्य करें।

Comments