श्री कृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए करें होली पर उपवास || Vaibhav Vyas


 श्री कृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए करें होली पर उपवास

रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पौराणिक मान्याओं के अनुसार होली का पर्व भक्त प्रह्लाद की भक्ति और भगवान द्वारा उसकी रक्षा के स्वरूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन कामदेव का पुनर्जन्म हुआ था। मनु का जन्म भी इसी दिन माना जाता है। कहीं-कहीं यह भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने पूतना का वध किया था। इस त्योहार का सम्बन्ध भगवान शिव और भगवान कृष्ण दोनों से ही माना जाता है। भगवान शिव का भस्माभिषेक होता है और उनका पूर्ण श्रृंगार किया जाता है। जबकि कृष्ण के साथ रंग और फूलों की होली खेली जाती है।

होली खेलने के पीछे की वैज्ञानिक मान्यता भी है। होली के पहले मन में उदासी और तनाव का भाव होता है। अलग अलग रंग उस उदासी और तनाव को दूर कर देते हैं। ढेर सारे लोगों से मेल मुलाकात के कारण मन की कड़वाहट भी दूर हो जाती है। सुगंध और रंग मिलकर मन और शरीर को नया सा कर देते हैं। रंग या अबीर के खेलने के पूर्व उसको भगवान को जरूर समर्पित कर देना चाहिए। अपनी अपनी इच्छाओं के अनुसार अगर ऐसा कर सकें तो सर्वोत्तम होगा। होलिका दहन से लाये गयी राख (भस्म) से शिव लिंग का अभिषेक करना भी शुभ फल प्रदान करता है। अलग-अलग राशियों के लोगों को अलग अलग रंग से होली खेली चाहिए। अगर आपको आपकी राशी नहीं मालूम है तो अपनी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए विशेष रंग से होली खेलने का प्रयास करें।

धन के लिए गुलाबी रंग से होली खेलें। स्वास्थ्य के लिए लाल रंग से होली खेलें। शिक्षा के लिए पीले रंग या चन्दन से होली खेलें। शीघ्र विवाह या वैवाहिक बाधाओं के लिए गुलाबी और हरे रंग से होली खेलें। करियर के लिए हलके नीले से रंग से होली जरूर खेलनी चाहिए। होलिका दहन के दिन किसी को भी पैसे उधार देने की गलती न करें। इस दिन रुपए-पैसे का लेन-देन करने से घर में पूरे साल धन की कमी रहती है। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में भी कमी आती है। यदि किसी महिला का सिर्फ एक पुत्र है तो उसे होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित नहीं करनी चाहिए। हालांकि अगर किसी महिला की एक पुत्री और एक पुत्र है तो वो होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित कर सकती है।

होलिका दहन के दिन महिलाओं को सिर ढककर ही रहना चाहिए। वे चाहें तो अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए इस दिन उपवास भी कर सकती हैं। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा मिलती है।

होली के दिन अपनी माता का अपमान करने से आपको जीवन में दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन अपनी माता को उपहार दे सकते हैं। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

होलिका दहन के दिन व्यक्ति को अपने परिवार सहित गेहूं और गुड़ से बनी रोटी खानी चाहिए। इस दिन काले चने का सेवन करने से भगवान शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है।

Comments