कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो उपाय करने से मिलेगा लाभ || Vaibhav Vyas


 कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो उपाय करने से मिलेगा लाभ

रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित होता है। इसलिए रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना करना विशेष फलदायी रहता है। इस दिन उपवास करने से घर में शांति और सुख- समृद्धि आती हैं वहीं, जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। ग्रहों की स्थिति अच्छे होने पर हर काम में सफलता मिलती है, लेकिन ग्रहों की चाल ठीक नहीं होने पर परिवारिक और व्यापार दोनों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए कुंडली में सूर्य का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना गया है। अगर कुंडली में सूर्य मजबूत नहीं है तो नौकरी में बाधाएं उत्पन्न होना, पिता से अनबन होना, पिता और गुरु से नहीं बनती, बिना कारण क्रोधित रहना, और अंहकार आ जाता है। नौकरी चली जाना, हर समय थका हुआ महसूस करना और किसी भी काम करने से पहले आलस्य महसूस करना और घर में संपति विवाद होना सूर्य कमजोर होने की निशानी माना गया है, जिसके लिए कुछ उपाय किए जाएं तो सूर्य देव की कृपा से बाधाएं दूर होने लगती है।

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए उपायों का विधि-विधान से इस्तेमाल करने से बिगड़े काम बनने वाले होते हैं। सूर्य को मजबूत करने के लिए तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, गुलाब का फूल डालकर भगवान सूर्य की पूजा करने से सूर्य मजबूत होगा। इसके अलावा सिरहाने में सोने से पहले तांबे के लोटे में पानी रखकर सो जाएं और सुबह उठकर उस पानी को पी लें। इससे पाचन अच्छा रहने के साथ सूर्य की स्थिति में भी मजबूती आती है। दाएं हाथ में कड़ा पहन सकते हैं जिससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। हर रोज सुबह उठकर भगवान सूर्य की पूजा करें और नियमित सूर्य मंत्र की एक माला का जाप निर्विघ्नता देने वाला होता है।

मंत्र- ऊँ हृां हृीं स: सूर्याय नम:।।

ऊँ घृणि: सूर्य आदिव्योम।।

शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमा:।।

जिन लोगों को अपना सूर्य ग्रह मजबूत करना है, उनको कम से कम 12 रविवार का व्रत रखना चाहिए। रविवार का व्रत पूरे एक साल या 30 रविवार तक भी रख सकते हैं, इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है और सफलता मिलती है। सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन स्नान के बाद लाल कपड़ा पहनें और ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप 3, 5 या 12 माला से अवश्य लाभ होगा। साथ ही उदित होते सूर्य को मंत्रोच्चार से अघ्र्य देना चाहिए।

Comments

  1. Casino Roll Casino | Play Online Slots - Casino Roll
    Play 라이브스코어 사이트 online slots 예스 벳 88 for real money 배당흐름 at Casino Roll! 룰렛판 Enjoy online slot machines, blackjack, roulette, video poker and more at 벳 인포 스포츠 토토 분석 our trusted casino!

    ReplyDelete

Post a Comment