फाल्गुन में कृष्ण भक्ति से होगी मनोकामनाएं पूर्ण || Vaibhav Vyas


 फाल्गुन में कृष्ण भक्ति से होगी मनोकामनाएं पूर्ण

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास आखिरी महीना होता है। इस महीने की पूर्णिमा फाल्गुनी नक्षत्र में होने के कारण इसका नाम फाल्गुन दिया गया है। इस महीने में मौसम परिवर्तन के साथ बसंत ऋतु का आगमन होता है, जिससे प्रकृति में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। यह महीना सिर्फ पार्यावरण के लिए ही नहीं धार्मिक दष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में होली, जानकी जयंती, शिवरात्रि जैसे कई प्रमुख त्योहार आते है। आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने पर इस माह शिव और कृष्ण की पूजा-आराधना विशेष फलदायी मानी गई है। ऐसे में ज्योतिषियों के अनुसार, अगर आप मानसिक तनाव से गुजर रहे है तो सुगन्धित जल से स्नान करें। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है तो पूरे महीने भगवान शिव को चंदन अर्पित करें। घर में पैसों की दिक्कत है तो मां लक्ष्मी को पूरे महीने गुलाब का इत्र या गुलाब अर्पित करना चाहिए। अगर आप बिना बात के क्रोधित या चिड़चिड़े हो जाते हैं तो पूरे महीने श्री कृष्ण को गुलाल अर्पित करें।

फाल्गुन मास पवित्र महीना माना जाता है। खासकर इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करना फलदायी माना जाता है। इस महीने में भगवान कृष्ण के बाल, युवा और गुरु रूप की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस महीने में हिंदूओं का प्रमुख त्योहार शिवरात्रि भी आती है. इसलिए कहा जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है।

इस मास में स्वास्थ्य की दृष्टि से शीतल या सामान्य जल से ही स्नान करना चाहिए। इस महीने में फल का सेवन ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिए। इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा नियमित रूप से की जानी चाहिए। इससे भगवान श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। पूजा करते समय फूलों का जितना हो सके उतना इस्तेमाल करना चाहिए। फाल्गुन मास को पवित्र माह कहा जाता है ऐसे में इस महीने में सात्वि पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

वैसे तो सभी पूरे साल कृष्ण जी का पूजन करते होंगे लेकिन फाल्गुन के महीने में विशेष रूप से श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस महीने कृष्ण जी के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की भक्ति और सेवा से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस पूरे महीने लड्डू गोपाल की मुख्य रूप से पूजा अर्चना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

फाल्गुन महीने में शिवलिंग पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। फाल्गुन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। चूंकि इस महीने शिवरात्रि भी होती है इसलिए शिव पूजन का विशेष महत्व होता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और चंदन लगाएं।

फाल्गुन के पूरे महीने में दान पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। यदि आप घर की सुख-समृद्धि चाहते हैं तो आपको भी इस महीने अपनी सामथ्र्य अनुसार गरीबों को दान देना चाहिए। गरीबों को दान देने के साथ इस महीने पितरों को तर्पण भी करना चाहिए। गरीबों को अपनी क्षमतानुसार धन, अनाज, कपड़ों का दान देना चाहिए।

Comments